Fact Check : राहुल-प्रियंका ने नहीं पकड़ा ‘आई लव मोहम्मद’ का पोस्टर, AI से बनाई गई Fake तस्वीर
विश्वास न्यूज ने वायरल तस्वीर की विस्तार से जांच की। तस्वीर असली नहीं है। यह फेक है। इसे एआई टूल्स की मदद से बनाया गया है।
- By: Ashish Maharishi
- Published: Oct 3, 2025 at 03:36 PM
नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। यूपी के कानपुर, उन्नाव और बरेली में ‘आई लव मोहम्मद’ के पोस्टर के कारण उपद्रव हुए। जिसके बाद, पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट है। इसी बीच, सोशल मीडिया पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और उनकी बहन व पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की एक तस्वीर वायरल हो रही है। इसमें इन दोनों को ‘आई लव मोहम्मद’ का पोस्टर पकड़े हुए दिखाया गया है। इस तस्वीर को सच मानकर कई यूजर्स शेयर कर रहे हैं।
विश्वास न्यूज ने वायरल तस्वीर की विस्तार से जांच की। तस्वीर असली नहीं है। यह फेक है। इसे एआई टूल्स की मदद से बनाया गया है।
क्या हो रहा है वायरल?
Alam_tanweer_62 नाम के एक इंस्टाग्राम यूजर ने 29 सितंबर को एक तस्वीर शेयर की। इसमें राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को ‘आई लव मोहम्मद’ का पोस्टर पकड़े हुए दिखाया गया है।

वायरल पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखा जा सकता है।
पड़ताल
विश्वास न्यूज ने सबसे पहले गूगल ओपन सर्च टूल के जरिए यह जानना चाहा कि क्या राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने ‘आई लव मोहम्मद’ का कोई पोस्टर पकड़ा था। इसे लेकर सर्च करने पर हमें एक भी मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली। यदि ऐसा होता तो वह जरूर खबरों में कहीं न कहीं आता।
जांच को आगे बढ़ाते हुए वायरल तस्वीर को एआई डिक्टेशन टूल्स की मदद से स्कैन किया। हमने सबसे पहले हाइव मॉडरेशन पर तस्वीर को अपलोड किया। टूल ने फोटो को डिटेक्ट किया और 99.8% फीसदी तक फोटो के एआई से बने होने की संभावना जताई।

पड़ताल के दौरान हमने साइट इंजन टूल का भी इस्तेमाल किया। वायरल तस्वीर को यहां अपलोड करके सर्च करने पर यह एआई निर्मित निकली। इस टूल ने तस्वीर को 99 फीसदी एआई से बनाया बताया।

विश्वास न्यूज ने जांच को आगे बढ़ाते हुए कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम के राष्ट्रीय समन्वयक नितिन अग्रवाल से संपर्क किया। उनके साथ वायरल तस्वीर को शेयर किया। उन्होंने इसे फर्जी बताते हुए कहा कि वायरल तस्वीर को एआई से बनाया गया है।
पड़ताल के अंतिम चरण में फर्जी पोस्ट करने वाले यूजर की जांच की गई। alam Tanweer 62 नाम के इंस्टाग्राम हैंडल को 20 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। यह अकाउंट जनवरी 2024 को बनाया गया है।
निष्कर्ष : विश्वास न्यूज की पड़ताल में वायरल तस्वीर फर्जी साबित हुई। इसे एआई टूल की मदद से बनाई गई है। राहुल गांधी व प्रियंका गांधी ने कोई पोस्टर नहीं पकड़ा था।
- Claim Review : राहुल व प्रियंका गांधी ने पकड़ा हुआ है आई लव मोहम्मद का पोस्टर
- Claimed By : IG user alam Tanweer 62
- Fact Check : झूठ
पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं
सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...












