X
X

Fact Check: बर्फ में फंसे मोर के रेस्क्यू का वीडियो एआई निर्मित

बर्फ में फंसे मोर के वायरल वीडियो को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस  की मदद से तैयार किया गया है। 

  • By: Pragya Shukla
  • Published: Jan 30, 2026 at 04:48 PM
  • Updated: Mar 26, 2026 at 12:20 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक मोर के बर्फ में जमकर फंस जाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बर्फीली जगह पर मोर बर्फ में जमकर फंस गया है। तभी, एक शख्स हथौड़ा लेकर आता है और बर्फ को तोड़कर मोर को बचा लेता है। इस वीडियो को यूजर्स एक असली घटना बताते हुए और मोर के हौसले की तारीफ करते हुए शेयर कर रहे हैं। 

विश्वास न्यूज की पड़ताल में सामने आया कि वायरल वीडियो को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से तैयार किया गया है। एआई की मदद से बनाए गए वीडियो को गलत दावे के साथ वायरल किया जा रहा है।

क्या हो रहा है वायरल?

फेसबुक यूजर ‘Ras Bihari Pathak’ ने 25 जनवरी 2026 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “यह मोर बर्फ पर नहीं, हौसलों पर खड़ा है। यह हमें याद दिलाता है, कि हालात चाहे जितने सख़्त हों, उम्मीद हमेशा रंगों में लौटती है।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल 

वायरल दावे की जांच के लिए हमने सबसे पहले कीवर्ड से गूगल पर इस बारे में सर्च किया, लेकिन ऐसी कोई मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली।

इसके बाद हमने वायरल वीडियो को ध्यान से देखा। हमें मोर के हिलने और प्रतिक्रिया देने का तरीका असली नहीं, बल्कि काफी बनावटी नजर आया। इससे हमें यह वीडियो एआई से बनाया गया लगा।

हमने इसे एआई वीडियो डिटेक्शन टूल हाइव मॉडरेशन से चेक किया। इसमें वीडियो को 99 फीसदी से अधिक एआई संभावित बताया गया।

‘Undetectable’ डिटेक्टर नामक एक अन्य टूल ने भी इसे एआई संभावित बताया।

हमने वायरल पोस्ट को एआई टेक्नोलॉजी में काम कर रहे एक्सपर्ट अजहर माचवे के साथ शेयर किया। उन्होंने हमें बताया कि वीडियो को एआई टूल्स की मदद से बनाया गया है। वीडियो में एक जगह देखा जा सकता है कि मोर के पंख बर्फ में मिक्स हो जाते हैं और फिर उस जगह पर बर्फ नहीं दिखती, जबकि एक जगह पर मोर काफी अजीब तरीके से चलकर आता है।

अंत में हमने वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर को चार हजार से ज्यादा लोग फेसबुक पर फॉलो करते 

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की पड़ताल में सामने आया कि बर्फ में फंसे मोर के वायरल वीडियो को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस  की मदद से तैयार किया गया है। 

  • Claim Review : बर्फ में फंसे मोर का वीडियो।
  • Claimed By : FB User Ras Bihari Pathak
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later