X
X

Fact Check: दिल्ली में भयानक हादसे के नाम पर पुल गिरने का वायरल वीडियो AI निर्मित है

दिल्ली में 1 मई को पुल टूटने का कोई हादसा नहीं हुआ है। वायरल वीडियो एआई निर्मित है, असली नहीं।

Delhi News, Delhi Bridge Collapse, Delhi bridge collapse Video, Delhi accident news

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर रीच के लिए यूजर्स फर्जी और भ्रामक पोस्ट भी शेयर करते हैं। विश्वास न्यूज ऐसी ही कुछ पोस्ट की पड़ताल पहले भी कर चुका है। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल कर दावा किया जा रहा है कि 1 मई को दिल्ली में पुल टूटने से बड़ा हादसा हो गया। वीडियो में एक पुल को टूटते हुए देखा जा सकता है।

विश्वास न्यूज की जांच में पता चला कि वायरल वीडियो एआई जेनरेटेड है। दिल्ली में 1 मई को ऐसा कोई हादसा नहीं हुआ है।

वायरल पोस्ट

इंस्टाग्राम यूजर sarojsaini_01 ने 1 मई को वीडियो को शेयर (आर्काइव लिंक) किया है। इसमें एक पुल को गिरते हुए देखा जा सकता है। वीडियो पर लिखा है,

“दिल्ली में कितना भयानक हादसा स्कूल या टूटने के कारण हम बार-बार बच गए, 1 मैं दिल्ली कितना भयानक हादसा”

इस रील को अब तक करीब 11 लाख व्यूज मिल चुके हैं। यूजर ने इस रील को कई बार अपने अकाउंट से दिल्ली का बताकर पोस्ट किया है।

पड़ताल

वायरल दावे की जांच के लिए हमने सबसे पहले कीवर्ड से इस बारे में गूगल पर सर्च किया। इसमें हमें दिल्ली में 1 मई को पुल टूटने की ऐसी कोई मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली। अगर ऐसा कोई हादसा हुआ होता तो मीडिया में जरूर आता।

इसके बाद हमने वीडियो को गौर से देखा। इसमें पुल टूटने के दौरान वहां मौजूद लोग बेफिक्र होकर खड़े दिख रहे हैं और पु​ल के नीचे से गुजर रही कार भी कुछ जगह बदलती दिख रही है। इससे हमें यह वी​डियो डिजिटली क्रिएटेड लगा।

इसके बाद वीडियो का कीफ्रेम निकालकर उसे गूगल लेंस पर सर्च किया। इसमें यह वीडियो हमें इंस्टाग्राम यूजर the.worldai के अकाउंट पर मिला। इसे 30 अप्रैल को पोस्ट किया गया है। वीडियो के साथ में लिखा है, “इस पुल को देखिए- यह कागज की शीट की तरह उखड़ गया। कंक्रीट और स्टील की परतें साफ-साफ टूट गईं, मानो पूरी संरचना ही टूट गई हो। नाजुक, अचानक और भयानक।” वीडियो के साथ में एआई हैशटैग भी इस्तेमाल किया गया है।

यूजर के बायो में ‘एआई।क्रिएटर।कंटेंट’ लिखा हुआ है। इस अकाउंट से इस तरह के कुछ अन्य डिजिटली क्रिएटेड वीडियो शेयर किए गए हैं।

वीडियो को एआई वीडियो डिटेक्शन टूल कैंटीलक्स से चेक किया, इसमें इसके एआई निर्मित होने की कम संभावना जताई गई।

इस बारे में हमने वीडियो एक्सपर्ट अरुण कुमार से संपर्क किया। उनका कहना है कि यह डिजिटली क्रिएटेड वीडियो है। इसे एआई टूल से बनाया गया है। पुल गिर रहा है और नीचे लोग बेखौफ घूम रहे हैं।

एआई निर्मित वीडियो को असली बताकर शेयर करने वाली यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। यूजर ने इस वीडियो को कई बार शेयर करते हुए इसे दिल्ली में हुए हादसे का बताया है।

निष्कर्ष: दिल्ली में 1 मई को पुल टूटने का कोई हादसा नहीं हुआ है। वायरल वीडियो एआई निर्मित है, असली नहीं।

  • Claim Review : 1 मई को दिल्ली में पुल टूटने से बड़ा हादसा हो गया।
  • Claimed By : Insta User- sarojsaini_01
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later