X
X

Fact Check : AI से बनाई गई पहलगाम आतंकी हमले की तस्वीर को सच समझकर किया गया वायरल

विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल पोस्‍ट की जांच की। यह एआई निर्मित साबित हुई। इसे मेटा एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

  • By: Ashish Maharishi
  • Published: Apr 24, 2025 at 03:52 PM
  • Updated: Apr 24, 2025 at 04:29 PM

नई दिल्‍ली (Vishvas News)। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में लोगों की मौत हो गई। इससे जोड़ते हुए सोशल मीडिया पर एक तस्‍वीर वायरल हो रही है। इसमें जमीन पर कुछ शव देखे जा सकते हैं। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स इस तस्‍वीर को सच समझकर शेयर कर रहे हैं।

विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल पोस्‍ट की जांच की। यह एआई निर्मित साबित हुई। इसे मेटा एआई टूल की मदद से बनाया गया है। वाटरमार्क के बावजूद लोग इस तस्‍वीर को सच समझकर कर शेयर कर रहे हैं।

क्‍या हो रहा है वायरल

Rama Swaroop नाम के एक फेसबुक यूजर ने एक रील को अपलोड करते हुए लिखा, “आंतकिस्तान की सबसे बड़ी ताकत उसका परमाणु बम नहीं बल्कि यहाँ पल रहे “कीटाणु बम” है। पाकिस्तान नाम के वायरस को एक बार डिलीट करके देख लो हिन्द सरकार शायद इंसानियत की रक्षा हो जाए।”

विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल पोस्‍ट के कंटेंट को यहां ज्‍यों का त्‍यों ही लिखा है। इसे सच मानकर कई यूजर्स शेयर कर रहे हैं। पोस्‍ट का आर्काइव वर्जन यहां देखा जा सकता है।

पड़ताल

विश्‍वास न्‍यूज ने सबसे पहले वायरल तस्‍वीर को ध्‍यान से देखा। इसमें हमें Meta AI का वाटरमार्क नजर आया। इससे यह साफ हो गया कि तस्‍वीर को मेटा एआई टूल की मदद से तैयार किया गया है।

जांच को आगे बढ़ाते हुए sightengine नाम के एआई चेकर टूल के जरिए तस्‍वीर को सर्च किया गया। इसने तस्‍वीर को 99 फीसदी एआई होने की पुष्टि की।

पड़ताल के दौरान wasitai नाम के टूल का इस्‍तेमाल किया गया। इसने भी वायरल तस्‍वीर को एआई निर्मित बताया।

पड़ताल के दूसरे हिस्‍से में पता चला कि पहलगाम के आतंकी हमले के विक्टिम की असली तस्‍वीर और फुटेज का भी इस्‍तेमाल वायरल पोस्‍ट में किया गया है। इसे नीचे दी गई खबर में देखा जा सकता है। 23 अप्रैल को एनडीटीवी चैनल ने भी इन तस्‍वीरों और फुटेज का इस्‍तेमाल किया था।

विश्‍वास न्‍यूज ने जांच को आगे बढ़ाते हुए एआई एक्‍सपर्ट मोहित साहू से संपर्क किया। उन्‍होंने जानकारी देते हुए बताया कि वायरल पोस्‍ट में इस्‍तेमाल की गई पहली तस्‍वीर एआई निर्मित है। इसे मेटा आई की मदद से बनाया गया है।

निष्‍कर्ष : विश्‍वास न्‍यूज की पड़ताल में पता चला कि वायरल पोस्‍ट में इस्‍तेमाल की गई पहली तस्‍वीर एआई निर्मित है। इसे सच मानकर सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है।

  • Claim Review : पहलगाम आतंकी हमले की तस्‍वीर
  • Claimed By : FB User Rama Swaroop
  • Fact Check : भ्रामक

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later