X
X

Fact Check: ये तस्वीरें शिमला में बर्फबारी के बाद की नहीं, AI क्रिएटेड है

तस्वीर को शेयर कर दावा किया गया कि यह फोटो शिमला में हाल ही में हुई बर्फबारी की है। पड़ताल में यह फर्जी साबित हुई। फोटो असली नहीं है, बल्कि एआई टूल की मदद से बनाई गई है। 


नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में बर्फबारी हुई है। इसी बीच सोशल मीडिया पर दो अलग-अलग तस्वीरें शेयर की जा रही है, जिसमें बर्फबारी के बीच सड़क पर गाड़ियों की भीड़ और बर्फ से ढंके घरों को देखा जा सकता है। यूजर्स इस फोटो को असली समझकर शेयर कर रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह शिमला में बर्फबारी के बाद की फोटो है।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल तस्वीर को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) टूल की मदद से बनाया गया है। हालांकि, हिमाचल में कई हिस्सों में बर्फबारी हुई है, लेकिन ये वायरल तस्वीरें असली नहीं हैं।

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक यूजर ‘Sunil Saini’ ने (आर्काइव लिंक) वायरल तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “ताजा बर्फवारी के बाद हिमाचल की राजधानी शिमला में बर्फवारी का आनंद लेते पर्यटक….#shimla #2024trends #trendingpost #facts #gkindia #naturelovers #villagelife #kisan #HarGharTiranga #devbhoomi”

फेसबुक यूजर लाल चन्द राजपूत ने (आर्काइव लिंक) भी वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा है, “ताजा बर्फवारी के बाद हिमाचल की राजधानी शिमला का खूबसूरत दृश्य.”

पड़ताल

वायरल तस्वीर की पड़ताल के लिए हमने फोटो को एआई टूल्स के जरिए सर्च किया। हमने फोटो को हाइव मोडरेशन टूल पर अपलोड किया।  इस टूल ने फोटो की 99.9 फीसदी तक एआई से बने होने की संभावना जताई।

हमने तस्वीर को decopy.ai टूल के जरिए भी सर्च किया। इसमें तस्वीर को अपलोड करने पर इस फोटो के 99.9 फीसदी एआई से बने होने की संभावना बताई है।

अगर तस्वीर को गौर से देखें, तो इसमें कई कमियां नजर आ रही है। जैसे स्कूटर पर बैठे लोग और सड़क पर दिख रहे लोग अजीब हैं। ऐसे में फोटो के एआई होने का संदेह होता है।

दूसरी फोटो

जांच को आगे बढ़ाते हुए हमने दूसरी फोटो को सर्च किया। फोटो को हाइव मोडरेशन टूल पर अपलोड करने पर, इसके 99.8 फीसदी एआई से बनी हुई बताया गया है।

हमने एक अन्य टूल एआई साइट इंजन के जरिए फोटो को सर्च किया। टूल ने फोटो को 99 फीसदी तक एआई जेनरेटेड होने की संभावना जताई।

हमने तस्वीर को एआई इमेज बनाने वाले भार्गव वलेरा के साथ शेयर किया। उन्होंने हमें बताया कि ये तस्वीरें एआई की मदद से बनाई गई हैं। इन्हे कुछ टूल्स के जरिए आसानी से बनाया जा सकता है।

दैनिक जागरण की वेबसाइट पर 11 दिसंबर 2024 को प्रकशित खबर में बताया गया, हिमाचल प्रदेश में कई हिस्सों में हुई बर्फबारी के बाद ठंड बढ़ गई है।

अंत में हमने तस्वीर को शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर के 5 हज़ार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। यूजर ने प्रोफाइल पर खुद को हरियाणा का रहने वाला बताया है।

निष्कर्ष: तस्वीर को शेयर कर दावा किया गया कि यह फोटो शिमला में हाल ही में हुई बर्फबारी की है। पड़ताल में यह फर्जी साबित हुई। फोटो असली नहीं है, बल्कि एआई टूल की मदद से बनाई गई है। 

  • Claim Review : यह शिमला में बर्फबारी की फोटो है।
  • Claimed By : फेसबुक यूजर -Sunil Saini’
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later