Fact Check: राजस्थान के नीमकाथाना में नहीं हुई है बर्फबारी, AI से बना वीडियो फर्जी दावे के साथ वायरल
विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि नीमकाथाना में बर्फबारी का दावा करने वाला वायरल वीडियो पूरी तरह से फर्जी है। यह वीडियो AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की मदद से तैयार किया गया है।
- By: Pallavi Mishra
- Published: Jan 8, 2026 at 12:59 PM
- Updated: Jan 8, 2026 at 01:08 PM
नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर बर्फबारी का एक वीडियो वायरल कर दावा किया जा रहा है कि राजस्थान के नीमकाथाना में बर्फबारी हुई है।
विश्वास न्यूज की पड़ताल में यह दावा गलत निकला। वायरल हो रहा वीडियो AI से बनाया गया है। नीमकाथाना में बर्फबारी की कोई खबर नहीं आई है।
क्या है वायरल पोस्ट में?
फेसबुक यूजर ‘13 nkt wala’ ने वायरल वीडियो (आर्काइव लिंक) को शेयर करते हुए लिखा है, ”नीमकाथाना में सर्दी की दस्तक होने से शहर बना मनाली।”

पड़ताल
न्यूज सर्च में हमें ऐसी कोई खबर नहीं मिली, जिसमें नीमकाथाना में बर्फबारी का जिक्र हो।
इसके बाद हमने वायरल वीडियो की जांच शुरू की। वीडियो में कई चीज़ें अटपटी-सी हैं। जैसे इसमें कई लोग लगभग उड़ते हुए से नजर आ रहे हैं।
हमें शक हुआ कि हो सकता है इसे एआई की मदद से बनाया गया हो।
हमने पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए वीडियो को एआई की मदद से बने मल्टीमीडिया की जांच करने वाले टूल्स की मदद से सर्च किया।
हमने हाइव मॉडरेशन टूल की मदद से वीडियो को सर्च किया। इस टूल ने वीडियो के 99 फीसदी तक एआई जेनरेटेड होने की संभावना बताई।

हमने एक अन्य टूल की मदद से भी इस तस्वीर को सर्च किया। हमने साइट इंजन की मदद से वीडियो के स्क्रीनशॉट्स को सर्च किया। इस टूल ने फोटो के 69 फीसदी तक एआई जेनरेटेड होने की संभावना जताई।

हमने वायरल पोस्ट को एआई टेक्नोलॉजी में काम कर रहे एक्सपर्ट अजहर माचवे के साथ शेयर किया। उन्होंने वीडियो को एआई जेनरेटेड बताया ।
अंत में हमने पोस्ट को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले फेसबुक यूजर 13 nkt wala के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि इस अकाउंट को 39000 यूजर फॉलो करते हैं।
निष्कर्ष: विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि नीमकाथाना में बर्फबारी का दावा करने वाला वायरल वीडियो पूरी तरह से फर्जी है। यह वीडियो AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की मदद से तैयार किया गया है।
- Claim Review : राजस्थान के नीमकाथाना में हुई बर्फबारी
- Claimed By : FB User ‘13 nkt wala’
- Fact Check : झूठ
पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं
सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...












