Fact Check : विजय माल्या और सुप्रिया श्रीनेत की यह तस्वीर AI जेनरेटेड है
विश्वास न्यूज़ ने अपनी जांच में पाया कि विजय माल्या और सुप्रिया श्रीनेत की यह तस्वीर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बनाई गई है।
- By: Pallavi Mishra
- Published: Jun 18, 2025 at 02:08 PM
- Updated: Jun 19, 2025 at 12:40 PM
नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। हाल ही में राज शमानी ने विजय माल्या के साथ एक पॉडकास्ट किया, जिसके बाद माल्या एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। इसके बाद अब सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें माल्या को कांग्रेस नेत्री सुप्रिया श्रीनेत के साथ बैठे देखा जा सकता है। कई यूजर इस तस्वीर को असली मानकर शेयर कर रहे हैं।
विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में दावे को गलत पाया। असल में ये तस्वीरें एआई टूल्स की मदद से बनाई गयीं हैं।
क्या हो रहा है वायरल ?
एक्स यूजर संतोष सिंह ने 8 जून, 2025 को वायरल तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा, “इस बारे में आपका क्या कहना है।”
पोस्ट का आर्काइव लिंक यहां देखें।

पड़ताल
वायरल पोस्ट की सच्चाई जानने के लिए हमने तस्वीर को गौर से देखा। दोनों तस्वीरों के बैकग्राउंड का धुंधलापन और रंग देखकर ये असली नहीं लग रहीं थीं। ऐसे में हमें तस्वीर के एआई होने का संदेह हुआ।
हमने पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए फोटो को एआई की मदद से बने मल्टीमीडिया की जांच करने वाले टूल्स की मदद से सर्च किया।
हमने हाइव मॉडरेशन टूल की मदद से फोटो को सर्च किया। इस टूल ने फोटो के 99.9 फीसदी तक एआई जेनरेटेड होने की संभावना बताई।

हमने एक अन्य टूल साइट इंजन की मदद से भी इस तस्वीर को सर्च किया। इस टूल ने भी फोटो को 99 फीसदी तक एआई जेनरेटेड होने की संभावना जताई।

हमने वायरल पोस्ट को एआई और इमर्जिंग टेक्नोलॉजी में काम कर रहे अजहर माचवे के साथ शेयर किया। उन्होंने तस्वीर को एआई जेनरेटेड बताया।
अंत में, हमने फर्जी तस्वीर शेयर करने वाले एक्स यूजर ‘संतोष सिंह’ के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर को 700 से ज़्यादा लोग फॉलो करते हैं।
निष्कर्ष: विश्वास न्यूज़ ने अपनी जांच में पाया कि विजय माल्या और सुप्रिया श्रीनेत की यह तस्वीर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बनाई गई है।
- Claim Review : माल्या को कांग्रेस नेत्री सुप्रिया श्रीनेत के साथ बैठे देखा जा सकता है।
- Claimed By : x user santosh singh
- Fact Check : झूठ
पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं
सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...












