X
X

Fact Check: मंगल ग्रह पर भागते जानवर का यह वीडियो असली नहीं, AI की सहायता से बनाया गया है

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि मंगल ग्रह पर भागते जानवर का वायरल वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से बनाया गया है।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मंगल ग्रह  जैसी दिखने वाली एक जगह पर भागते एक जानवर को देखा जा सकता है। वीडियो को मंगल ग्रह  का बताते हुए वायरल किया जा रहा है।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की सहायता से बना वीडियो है।  मंगल ग्रह  पर ऐसा जानवर दिखने की कोई फुटेज सामने नहीं आई है।

क्या है वायरल?

इंस्टाग्राम यूजर chambal.ke.dhakad ने 25 नवंबर 2025 को वायरल वीडियो (आर्काइव लिंक) को शेयर किया, और साथ में लिखा “मंगल ग्रह पर क्या घूम रहा था?!”—रोवर की नई फुटेज ने वैज्ञानिकों को कर दिया हैरान”।

पड़ताल

इस पोस्ट की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले कीवर्ड्स की मदद से ढूंढा। हमें कहीं भी मंगल ग्रह  पर इस तरह का जानवर दिखने की कोई जानकारी नहीं मिली।

नासा की वेबसाइट और सोशल मीडिया पर भी ऐसी कोई जानकारी या फुटेज नहीं मिली।

इससे हमें शक हुआ कि यह वीडियो एआई निर्मित हो सकता है।

एआई डिटेक्शन टूल हाइव मॉडरेशन ने इस वीडियो के एआई से बने होने की संभावना 99 प्रतिशत से अधिक बताई।

हमने एक अन्य टूल साइट इंजन से इस वीडियो के स्क्रीनशॉट्स की जांच की। टूल ने 99 फीसदी तक इसके एआई से बने होने की संभावना जताई।

हमने इस बारे में पुष्टि के लिए एआई और इमर्जिंग टेक्नोलॉजी में काम कर रहे अजहर माचवे से भी बात की। उन्होंने भी वीडियो के  AI की मदद से बने होने की पुष्टि की।

वायरल वीडियो को शेयर करने वाले इंस्टाग्राम यूजर chambal.ke.dhakad के लगभग 5000 फॉलोअर्स  हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि मंगल ग्रह पर भागते जानवर का वायरल वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से बनाया गया है।

  • Claim Review : मंगल ग्रह  पर भागते जानवर का वीडियो
  • Claimed By : Instagram user chambal.ke.dhakad
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later