X
X

Fact Check: शराब पीकर शेर के पिंजरे में गिरने का वीडियो असली नहीं, AI से बनाया गया वीडियो वायरल

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल किया जा रहा दावा फर्जी है। शराब के नशे में शेर के पिंजरे में गिरने का यह वीडियो असली नहीं है। इस वीडियो को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से बनाया गया है।

  • By: Umam Noor
  • Published: Nov 27, 2025 at 05:24 PM

नई दिल्‍ली (विश्‍वास न्‍यूज)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दो लोगों को शेर के पिंजरे में देखा जा सकता है। वहीं, आस- पास शेर भी नजर नजर आ रहे हैं। यूजर्स वीडियो को शेयर करते हुए दावा कर रहे हैं कि यह दो युवक शराब के नशे में शेर के पिंजरे में गिर गए। वीडियो को असली समझकर शेयर किया जा रहा है।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल किया जा रहा दावा फर्जी है। शराब के नशे में शेर के पिंजरे में गिरने का यह वीडियो असली नहीं है। इस वीडियो को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से बनाया गया है।

क्या है वायरल पोस्ट में ?

फेसबुक यूजर ‘पूनम पाठक’ ने 20 नवंबर को एक वीडियो को शेयर किया जिस पर लिखा था, “शराब पी कर दो आदमी शेर के पिंजरे में चले गए।”

पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखें।

पड़ताल

अपनी पड़ताल को शुरू करते हुए सबसे पहले हमने वीडियो को गौर से देखा। वीडियो में हमें पिंजरे के अंदर नजर आ रहे दोनों ही लोगों के हाथ- पैरों की बनावट अलग नजर आई। इसके अलावा शेर की मूवमेंट भी असामान्य दिखी, जिससे हमें इस वीडियो के एआई से बने होने का संदेह हुआ।

जांच को आगे बढ़ाते हुए हमने वीडियो के स्क्रीनशॉट्स निकाले। हमने WasitAI टूल की मदद से स्क्रीनशॉट को चेक किया। इस टूल ने स्क्रीनशॉट के एआई से बने होने की संभावना जताई है।

इसी तरह हमने वीडियो के स्क्रीनशॉट को decopy टूल से भी चेक किया। इस टूल ने भी स्क्रीनशॉट को एआई से बना बताया है।

एआई तस्वीरों की जंच करने वाले टूल साइट इंजन पर भी हमने वीडियो के स्क्रीनशॉट को अपलोड किया। यहां इसके 99 फ़ीसदी एआई से बने होने की संभावना बताई है।

वायरल वीडियो से जुड़ी पुष्टि के लिए हमने एआई एक्सपर्ट अजहर माचवे के साथ संपर्क किया। उन्होंने भी वीडियो को एआई निर्मित बताया।

अब बारी थी फर्जी पोस्ट को शेयर करने वाले फेसबुक यूजर की सोशल स्कैनिंग करने की। हमने पाया कि यूजर पूनम पाठक को 29 लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल किया जा रहा दावा फर्जी है। शराब के नशे में शेर के पिंजरे में गिरने का यह वीडियो असली नहीं है। इस वीडियो को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से बनाया गया है।

  • Claim Review : यह दो युवक शराब के नशे में शेर के पिंजरे में गिर गए।
  • Claimed By : फेसबुक यूजर- पूनम पाठक
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later