X
X

Fact Check: एलन मस्क की ‘रोबोट गर्लफ्रेंड’ वाली तस्वीरें AI तकनीक से बनाई गई हैं

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि एलन मस्क की रोबोट गर्लफ्रेंड वाली तस्वीर AI द्वारा बनाई गई है।  

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें एलन मस्क को अपनी कथित “रोबोट गर्लफ्रेंड” के साथ दिखाया गया है। इन तस्वीरों के साथ दावा किया जा रहा है कि एलन मस्क ने अपनी पहली रोबोट गर्लफ्रेंड की घोषणा की है।

लेकिन पड़ताल करने पर विश्वास न्यूज ने पाया कि यह तस्वीरें असल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बनाई गई है, और यह कोई वास्तविक फोटो नहीं हैं।

क्या है वायरल पोस्ट में?

फेसबुक यूजर Munir Ahmad (Archive) ने 8 दिसंबर 2024 को इस तस्वीर को शेयर कर लिखा है, “एलोन मस्क अपनी रोबोट गर्लफ्रेंड के साथ डेट पर गए ….एलोन मस्क को अपने अभूतपूर्व तकनीकी प्रगति के लिए जाना जाता है, लेकिन एक रोबोट गर्लफ्रेंड के साथ उनकी हाल ही की डेट ने विवाद पैदा कर दिया है।खबरों के मुताबिक, मस्क अपनी रोबोट गर्लफ्रेंड के साथ डेट पर गए थे, जिसे उनकी कंपनी न्यूरोलिंक ने बनाया है, जो ऐसे टेक्नोलॉजीज को विकसित करने में माहिर है जो मानव मस्तिष्क को कृत्रिम बुद्धि के साथ विलय करती हैं। मस्क ने अपनी रोबोट गर्लफ्रेंड के साथ अपने संबंधों की प्रकृति पर टिप्पणी नहीं की है, लेकिन इस घटना ने मानव-रोबोट इंटरएक्शन के भविष्य और नैतिक विचारों के बारे में एक बहस शुरू कर दी है।।”  

पड़ताल:

इस दावे की जांच करने के लिए हमने सबसे पहले  सम्बंधित कीवर्ड से सर्च किया। सामने आया कि एलन मस्क ने 22 जुलाई 2024 को X पर एक पोस्ट में बताया था, “टेस्ला अगले साल अपनी आंतरिक उपयोग के लिए सीमित संख्या में ह्यूमनोइड रोबोट्स पेश करेगाऔर 2026 तक अन्य कंपनियों के लिए बड़े पैमाने पर उत्पादन की योजना है।” टेस्ला की वेबसाइट पर बताया गया है कि इन रोबोट्स का नाम टेस्ला बोट या ऑप्टिमस है, जो कामकाजी जगह पर “खतरनाक, दोहराए जाने वाले या उबाऊ काम” करने में मदद करेंगे। 15 जनवरी 2024 को मस्क ने X पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें एक ह्यूमनोइड शर्ट मोड़ रहा था। मस्क ने कहा था कि “ऑप्टिमस” अभी इसे पूरी तरह से स्वायत्त रूप से नहीं कर सकता, लेकिन भविष्य में ऐसा होगा। 16 मई को एक टेस्ला शेयरधारकों की बैठक में मस्क ने एक वीडियो दिखाया, जिसमें ये रोबोट चल सकते थे और सामान उठा सकते थे। इन रोबोट्स का पहली बार 2022 में अनावरण किया गया था।

हालांकि, जांच में  हमें कहीं भी ऐसी कोई खबर नहीं मिली, जिसमें मास्क की रोबोट गर्लफ्रेंड का जिक्र हो। हमने एलन मस्क के सोशल मीडिया हैंडल्स को भी खंगाला। हमें यहां भी ऐसी कोई तस्वीर नहीं मिली। हमें इन तस्वीरों के AI तकनीक से बने होने का संदेह हुआ।

हमने वायरल तस्वीरों को एक-एक कर एआई इमेज डिटेक्शन टूल्स पर जांचा।

पहली तस्वीर

हमने इस तस्वीर को एआई इमेज डिटेक्शन टूल हाइव मॉडरेशन से चेक किया, जिसमें इस तस्वीर के एआई निर्मित होने की संभावना 99.9 प्रतिशत बताई गई।

जब हमने रिवर्स-इमेज सर्च किया, तो हमें पता चला कि X अकाउंट @iamnot_elon ने यह तस्वीर 23 जुलाई 2024 को पोस्ट की थी। इस फोटो के कैप्शन में लिखा था: “क्या यह जल्द ही सामान्य होगा?” X प्रोफाइल में यह बताया गया है कि यह अकाउंट एलन मस्क का नहीं है और यह एक पैरोडी अकाउंट है। इस अकाउंट ने अन्य AI द्वारा बनाई गई तस्वीरें भी पोस्ट की हैं, जिनमें एलन मस्क, डोनाल्ड ट्रंप, जेफ़ बेंज़ोज़,  मार्क जकनबर्ग जैसे लोगों की तस्वीरें भी शामिल हैं।

दूसरी तस्वीर

हमने इस तस्वीर को भी एआई इमेज डिटेक्शन टूल हाइव मॉडरेशन से चेक किया, जिसमें इस तस्वीर के एआई निर्मित होने की संभावना 95.9 प्रतिशत बताई गई।

तीसरी तस्वीर

 एआई इमेज डिटेक्शन टूल हाइव मॉडरेशन से चेक करने पर पता चला कि इस तस्वीर के एआई द्वारा बनाई गई होने की संभावना 90.3 प्रतिशत बताई गई।

 इस बारे में पुष्टि के लिए एआई और इमर्जिंग टेक्नोलॉजी में काम कर रहे रिसर्चर अजहर माचवे से भी बात की। उन्होंने बताया, “यह फेक है। इसमें यह बॉडी रिप्लेसमेंट का उदाहरण है।”

पोस्ट को शेयर करने वाले फेसबुक यूजर Munir Ahmad के 6000 से अधिक फ़ॉलोअर्स हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि एलन मस्क की रोबोट गर्लफ्रेंड वाली तस्वीर AI द्वारा बनाई गई है।  

  • Claim Review : एलोन मस्क अपनी रोबोट गर्लफ्रेंड के साथ डेट पर गए
  • Claimed By : Facebook User Munir Ahmad
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later