X
X

Fact Check: बच्चे पर हमला करते गिद्धों की तस्वीर असली नहीं, AI से बनी है

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि बच्चे पर हमला करते गिद्धों की वायरल तस्वीर असली नहीं है। उसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) टूल की मदद से बनाया गया है। 

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ हिंसा के मामलों के बीच सोशल मीडिया पर एक छोटे बच्चे की तस्वीर को शेयर किया जा रहा है, जिसे लेकर यूजर बांग्लादेश पर टिप्पणी कर रहे हैं। तस्वीर में गिद्धों को एक छोटे-से बच्चे पर हमला करते देखा जा सकता है। फोटो को यूजर्स बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रही हिंसा से जोड़ते हुए शेयर कर रहे हैं।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि यूजर ने बांग्लादेश में हिंदूओं पर हो रही हिंसा पर अपना विचार व्यक्त करते हुए वायरल तस्वीर को शेयर किया है। लेकिन पोस्ट में शेयर की गई फोटो असली नहीं है। उसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) टूल की मदद से बनाया गया है।

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक यूजर ‘जागो भारत जागो’ ने 12 दिसंबर 2024 को वायरल तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “नोचिये मत आराम से खाएँ हम मुर्दा कौम हैं कहीं भागे तो नहीं जा रहे!ना कोई आएगा ना कोई आवाज़ उठायेगा #बांग्लादेशीहिन्दू।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल 

वायरल तस्वीर की सच्चाई जानने के लिए फोटो पर गौर करने पर हमने पाया कि बच्चे की बच्चे के पैर की उंगलियां काफी अजीब है। एक उंगली अंगूठे से मिली हुई है। साथ ही एक गिद्ध की आंख काफी अजीब है। ऐसे में हमें फोटो के एआई से बने होने का संदेह हुआ। 

जांच को आगे बढ़ाते हुए हमने फोटो को एआई की मदद से बने मल्टीमीडिया की जांच करने वाले टूल्स की मदद से सर्च किया। हमने हाइव मोडरेशन की मदद से भी फोटो को सर्च किया। इस टूल ने फोटो को 80 फीसदी तक एआई से बने होने की संभावना जताई। 

हमने एक अन्य टूल true मीडिया के जरिए फोटो को सर्च किया। इस टूल ने फोटो को मैन्युपुलेटेड  और एआई से बने होने की संभावना जताई। 

अधिक जानकारी के लिए हमने एआई इमेज बनाने वाले भार्गव वलेरा से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि इन तस्वीरों को बनाना काफी आसान होता है। इन्हें बहुत आसानी से ऑनलाइन टूल्स के जरिये तैयार किया जा सकता है। तस्वीरों में उंगलियों को देखकर जाना जा सकता है कि यह तस्वीर एआई की मदद स बनाई हुई है।

एबीपी न्यूज की वेबसाइट पर 10 दिसंबर 2024 को प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बांग्लादेश का दौरा कर वहां पर हिंदुओं पर बढ़ते हमलों को लेकर बातचीत की और चिंता जताई।

अंत में हमने फोटो को एआई तस्वीर को शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर एक विचारधारा से जुड़ी पोस्ट को शेयर करता है। 

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि यूजर ने अल्पसंख्यों के खिलाफ हिंसा पर अपना विचार शेयर करते हुए इस प्रतीकात्मक तस्वीर को साझा किया है। बच्चे पर हमला करते गिद्धों की वायरल तस्वीर असली नहीं। उसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) टूल की मदद से बनाया गया है।

  • Claim Review : बच्चे पर हमला करते गिद्धों की तस्वीर।
  • Claimed By : FB User जागो भारत जागो
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later