X
X

Fact Check: रोहित शर्मा और काजल अग्रवाल की वायरल तस्वीरें वास्तविक नहीं, AI क्रिएटेड हैं

रोहित शर्मा और काजल अग्रवाल की तस्वीरों को असली समझकर शेयर किया जा रहा है। विश्वास न्यूज ने जांच में पाया कि ये तस्वीरें एआई निर्मित यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से बनाई गई है, जिन्हे यूजर्स असली समझकर गलत दावे से शेयर कर रहे हैं।

नई दिल्‍ली (विश्‍वास न्‍यूज)। सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा और अभिनेत्री काजल अग्रवाल की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को यूजर्स असली समझकर शेयर कर रहे हैं।

विश्‍वास न्‍यूज की जांच में वायरल दावा फर्जी निकला। असल में सोशल मीडिया पर वायरल की जा रही ये तस्वीरें असली नहीं हैं, बल्कि इन तस्वीरों को एआई की मदद से बनाया गया है। यूजर्स इन्हे असली समझ कर शेयर रहे हैं।

क्या है वायरल पोस्ट?

फेसबुक यूजर Bhakar 167 ने 30 दिसंबर 2024 को वायरल पोस्ट को शेयर किया है और लिखा है, “हमारे शर्मा जी भी कहाँ पीछे रहने वाले है वो काजल अग्रवाल के साथ फोटो खिंचवाते नज़र आये ।।#rohitsharma #kajalagarwal #ipl #viratkohli #rohitsharma #cricketlovers #cricketfans #msdhoni #t #memes #worldcup #indiancricket #iplmemes #mumbaiindians #rcb #indiancricketteam #cricketfever #csk #cricketlover #kingkohli #cricketmerijaan #icc #klrahul #royalchallengersbangalore #cricketnews #cricketer #cricketworld #hardikpandya #bcci #cricketvideos”

वायरल पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां देखा जा सकता है।

पड़ताल

वायरल तस्वीरों की पड़ताल के लिए हमने इन्हे गौर से देखा। दूसरी फोटो में काजल अग्रवाल का चेहरा अलग है और तस्वीरें दिखने में स्वाभाविक नजर नहीं आ रही हैं, जिससे इसके एआई से बने होने का संकेत मिलता है।

हमने तस्वीरों को एआई इमेज डिटेक्शन टूल्स के जरिए सर्च किया। हमने फोटो को एआई इमेज डिटेक्शन टूल हाइव मॉडरेशन से चेक किया, जिसमें इस तस्वीर के एआई निर्मित होने की संभावना 99.9 प्रतिशत बताई गई।

हमने तस्वीर को एक अन्य एआई इमेज डिटेक्शन टूल साइट इंजन से भी चेक किया। यहां तस्वीरों के एआई निर्मित होने की संभावना 99 प्रतिशत बताई गई है।

हमने पोस्ट को एआई और इमर्जिंग टेक्नोलॉजी पर काम कर रहे रिसर्चर अजहर माचवे के साथ शेयर किया। उन्होंने तस्वीरों को एआई जेनरेटेड बताया है। उन्होंने बताया काजल अग्रवाल की दोनों तस्वीरें अलग-अलग हैं। इन्हें एआई टूल्स की मदद से बनाया गया है।

इससे पहले विराट कोहली और मोहम्मद शमी की एआई इमेजेज और डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। जिनकी फैक्ट चेक रिपोर्ट को यहां पढ़ा जा सकता है।

अंत में हमने पोस्ट को शेयर करने वाले यूजर को स्कैन किया। पता चला यूजर को 6 हजार से ज्यादा लोग फेसबुक पर फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: रोहित शर्मा और काजल अग्रवाल की तस्वीरों को असली समझकर शेयर किया जा रहा है। विश्वास न्यूज ने जांच में पाया कि ये तस्वीरें एआई निर्मित यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से बनाई गई है, जिन्हे यूजर्स असली समझकर गलत दावे से शेयर कर रहे हैं।

  • Claim Review : रोहित शर्मा और काजल अग्रवाल की वायरल तस्वीरें असली हैं।
  • Claimed By : फेसबुक यूजर -Bhakar 167
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later