X
X

Fact Check : मध्य प्रदेश में बादल फटने के दावे से वायरल वीडियो AI निर्मित है

विश्‍वास न्‍यूज की पड़ताल में वायरल पोस्ट फर्जी साबित हुई। एआई निर्मित वीडियो को कुछ लोग मध्य प्रदेश के नाम पर वायरल कर रहे हैं। मध्य प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हो रही है, लेकिन यह वीडियो मध्य प्रदेश का नहीं है। वीडियो को एआई की मदद से बनाया गया है। 

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। देश के कई शहरों में हो रही भारी बारिश के कारण बाढ़ और आपदा से लोग परेशान हैं। इसी से जोड़ते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में इमारतों के पास बादल फटते हुए देखा जा सकता है। कुछ यूजर्स इस वीडियो को असली समझकर शेयर कर रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि बादल फटने का यह वीडियो मध्य प्रदेश का है।

विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल पोस्ट की जांच की। यह फर्जी साबित हुई। वायरल किया जा रहा वीडियो असली नहीं है, बल्कि एआई निर्मित है। जिसे असली बताकर झूठ फैलाया जा रहा है।

क्या हो रहा है वायरल

इंस्टाग्राम हैंडल veer_teja_0094 ने 13 अगस्‍त 2025 को एक वीडियो को अपलोड करते हुए दावा किया कि,”MP Mai Badal fat Gaya pani pani ho gaya”

वीडियो पर लिखा हुआ है : मध्यप्रदेश में फटे बादल तबाही का अनदेखा मंजर।

विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल पोस्‍ट के दावे को यहां ज्‍यों का त्‍यों ही लिखा है। इसे सच मानकर कई यूजर्स शेयर कर रहे हैं। पोस्‍ट का आर्काइव वर्जन यहां देखें।

पड़ताल

वायरल वीडियो की पड़ताल के लिए हमने वीडियो के स्क्रीनशॉट निकाले और गूगल लेंस की मदद से सर्च किया। हमें वीडियो kandha_odysseys_vines नाम के इंस्टाग्राम हैंडल पर मिला। वीडियो को 5 अगस्त 2025 को अपलोड किया हुआ है। वीडियो के कैप्शन में लिखा हुआ है,”This is AI-generated + VFX touched fictional content for entertainment purposes only. #AIVFX #AIGenerated #VisualEffects #VFXMagic #AIVideo #CGIArt #AIReality”

हमने वीडियो को एआई डिटेक्शन टूल cantilux की मदद से इसे चेक किया। वीडियो में इसके नतीजों में बताया गया कि यह 67% एआई निर्मित हो सकता है।

हमने एआई इमेज डिटेक्शन टूल वाजइटएआई से भी वीडियो के स्क्रीनशॉट को चेक किया, तो इसमें इसे एआई संभावित बताया गया।

अधिक जानकारी के लिए हमने एआई एक्सपर्ट अजहर माचवे  (Azahar machawe) से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि वीडियो के कई दृश्यों को देखकर ये समझा जा सकता है कि इसे एआई की मदद से बनाया गया है। वीडियो में दिख रहा स्कूटर नकली है, जो पानी गिरने के बाद भी नहीं हिलता और वैसी ही रहता है। और पानी जब गिरता है उसके बाद वो कुछ अजीब-सा दिखता है। जिससे साफ यह एआई वीडियो है।  

हमने मध्य प्रदेश नईदुनिया डॉट कॉम के डिप्टी न्यूज एडिटर अरविंद दुबे के साथ वीडियो को शेयर किया। उन्होंने बताया कि यहां ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि इन दिनों बारिश हो रही है,लेकिन वीडियो यहां का नहीं है।

अंत में हमने वीडियो को शेयर करने वाले यूजर को स्कैन किया। पता चला यूजर ज्यादातर बाढ़ और आपदा के वीडियो ही शेयर करता है।

निष्कर्ष: विश्‍वास न्‍यूज की पड़ताल में वायरल पोस्ट फर्जी साबित हुई। एआई निर्मित वीडियो को कुछ लोग मध्य प्रदेश के नाम पर वायरल कर रहे हैं। मध्य प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हो रही है, लेकिन यह वीडियो मध्य प्रदेश का नहीं है। वीडियो को एआई की मदद से बनाया गया है। 

  • Claim Review : बादल फटने का यह वीडियो मध्य प्रदेश का है।
  • Claimed By : इंस्टाग्राम हैंडल -veer_teja_0094
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later