X
X

Fact Check: डीपफेक है आसिम मुनीर पर निशाना साधती इमरान खान की बहन का वायरल वीडियो

पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर पर निशाना साधती इमरान खान की बहन का वायरल वीडियो डीपफेक है।

Imran Khan sister viral video, Asim Munir deepfake, Imran Khan deepfake video, Pakistan News, Imran Khan sister video

नई दिल्‍ली (विश्‍वास न्‍यूज)। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन अलीमा खान के इंटरव्यू का बताकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें उनको पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर पर निशाना साधते हुए दिखाया गया है। इसमें वह कथित तौर पर कह रही हैं कि मुनीर कट्टरपंथी होने के कारण भारत के साथ युद्ध चाहता है। कुछ न्यूज वेबसाइट्स ने भी इस वीडियो को सच समझकर खबर छापी है।

विश्‍वास न्‍यूज ने इसकी जांच की तो पता चला कि वायरल वीडियो डीपफेक है। इमरान की बहन अलीमा ने इंटरव्यू में ऐसा कोई बात नहीं कही है।

क्या है वायरल पोस्ट?

एक्स यूजर @jpsin1 ने 3 दिसंबर को वीडियो को शेयर (आर्काइव लिंक) किया है। 1.13 मिनट के स्काई न्यूज के कथित वीडियो में न्यूज एंकर यलदा हाकिम अलीमा से पूछती हैं, “अलीमा आप क्या सोचती हैं कि मई में पाकिस्तान युद्ध में गया था? और मैंने युद्ध में घटनाओं को देखा था। मुझे रक्षा मंत्री का इंटरव्यू लेने का भी मौका मिला था, लेकिन मैं यह जानना चाहती हूं कि आपके मुताबिक पाकिस्तान-भारत में युद्ध क्यों हुआ था? मैंने सुन चुकी हूं कि आपके बयानों से कुछ हंगामा भी मच गया था।

इसके जवाब में अलीमा कथित तौर पर कहती हैं, यलदा, असीम मुनीर एक कट्टरपंथी इस्लामवादी और रूढ़िवादी व्यक्ति है। इस कारण वह भारत से युद्ध चाहता है। उसकी धार्मिक कट्टरता उसे इस्लाम में ​भरोसा नहीं करने वालों से लड़ने को उकसाती है। यही वह बात है, जो उसे इमरान खान से अलग करती है। वह लिबरल हैं। इसलिए इमरान खान सत्ता में होने पर भारत से और यहां तक कि भाजपा से दोस्ती करने की कोशिश करते हैं। वहीं, जब कट्टरपंथी मुनीर होता है, तब सिर्फ भारत ही नहीं उसके सहयोगी देश भी परेशान होंगे। इमरान खान एक एसेट हैं और पश्चिम को उनको रिहा कराने की कोशिश करनी चाहिए।

इसके साथ में यूजर ने लिखा है, “स्काई न्यूज को दिए साक्षात्कार में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन अलीमा खान ने खुलासा किया कि सेना प्रमुख असीम मुनीर ने अपनी इस्लामी पहचान को मजबूत करने के लिए भारत के साथ मई में हुए संघर्ष की योजना बनाई थी और दावा किया कि पहलगाम में हिंदुओं को चुनिंदा तरीके से निशाना बनाना उनकी योजना का हिस्सा था।

https://twitter.com/jpsin1/status/1996227929056145866

पड़ताल

वायरल दावे की जांच के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम को गूगल लेंस पर सर्च किया। स्काई न्यूज की वेबसाइट पर 4 दिसंबर को इससे संबंधित वीडियो न्यूज छपी है। इसमें इस वीडियो क्लिप को डीपफेक बताया गया है। इसमे असली वीडियो की क्लिप भी दिखाई गई है, जिसमें एंकर यालदा को जेल में बंद इमरान खान की हालत के बारे में पूछते हुए दिखाया गया है।

यालदा ने 3 दिसंबर को अपने एक्स हैंडल से भी इस वायरल क्लिप को डीपफेक बताते हुए पोस्ट की है। इसके अनुसार, “यह डरावना है – इमरान खान की बहन अलीमा खान के साथ मेरे इंटरव्यू का एक डीपफेक शेयर हो रहा है। इसमें झूठा दावा किया गया है कि हमने इस साल की शुरुआत में पाकिस्तान-भारत युद्ध पर चर्चा की थी। हमने ऐसा नहीं किया। यह क्लिप पूरी तरह से फेक है।

स्काई न्यूज के यूट्यूब चैनल पर 3 दिसंबर को इसका असली वीडियो अपलोड किया गया है। इसमें वायरल क्लिप जैसी कोई बात नहीं की गई है।

वीडियो के डीपफेक होने की संभावना को देखते हुए हमने इसे एआई वीडियो डिटेक्शन टूल aurigin.ai पर चेक किया। इसमें वीडियो में एआई से छेड़छाड़ की संभावना जताई गई।

वीडियो के ऑडियो को हमने इनविड टूल के जरिए हिया से चेक किया। इसमें 99 फीसदी इसे एआई संभावित बताया गया।

इस बारे में एआई एक्सपर्ट अजहर माचवे का कहना है कि लिपसिंक देखने से पता चलता है कि वीडियो में एआई क्लोन आवाज को अलग से जोड़ा गया है।

डीपफेक वीडियो को शेयर करने वाला यूजर एक विचारधारा से प्रभावित है और उसके 1 लाख 13 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं।

निष्कर्ष: पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर पर निशाना साधती इमरान खान की बहन का वायरल वीडियो डीपफेक है।

  • Claim Review : इमरान खान की बहन ने कहा कि असीम मुनीर कट्टरपंथी होने के कारण भारत के साथ युद्ध चाहते हैं।
  • Claimed By : X User- jpsin1
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें
Yogesh

AI is dangerous.

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later