बायो: पल्लवी मिश्रा वर्तमान में जागरण.कॉम की फैक्ट चेक विंग विश्वास न्यूज में डिप्टी एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वे राजनीतिक, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार संबंधी तथ्य जांच में माहिर हैं। उन्हें डिजिटल मीडिया में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव है। जागरण.कॉम ज्वाइन करने से पहले वे एनडीटीवी, इंडिया टुडे और आईएएनएस जैसे मीडिया संगठनों में काम कर चुकी हैं।
योग्यता: पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातकोत्तर के साथ-साथ पत्रकारिता में डिप्लोमा भी है।
सर्टिफिकेशन:•इंटरन्यूज द्वारा "लेट्स टॉक वैक्सीन" के पूरा होने का प्रमाण पत्र •समाज को कमज़ोर करने वाले डिस-इन्फॉर्मेशन से लड़ने के लिए ट्रेनिंग पूरी करने पर सीआरडीएफ-ग्लोबल द्वारा उपलब्धि और प्रशंसा का प्रमाण पत्र •राज्य-आधारित कोविड -19 दुष्प्रचार का मुकाबला करने में सीआरडीएफ-ग्लोबल द्वारा उपलब्धि और प्रशंसा का प्रमाण पत्र •हैंड्स-ऑन फैक्ट-चेकिंग: एक शॉर्ट कोर्स - प्वाइंटर यूनिवर्सिटी का ई-लर्निंग कोर्स •रॉयटर्स डिजिटल पत्रकारिता प्रमाणपत्र
संशोधन:
1: 03 जुलाई, 2019
विश्वास न्यूज टीम के सदस्य (एंप्लॉयी आईडी- PN0065) ने एक फैक्ट चेक स्टोरी की। यह स्टोरी फेसबुक पर वायरल एक पोस्ट पर थी जिसमें आइसक्रीम वेंडर की तस्वीर का इस्तेमाल इस दावे के साथ किया गया था, ‘गंगा घाट कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कोतवाली के सामने आइसक्रीम बेचने वाले #राकेश (#दलित) को #जयश्रीराम ना कहने पर #मुसलमान समझकर #भगवागुंडों ने मारा पीटा।’
विश्वास टीम के सदस्य ने इस फेसबुक पोस्ट में किए गए फर्जी दावे का खुलासा किया और असल तथ्यों पर आधारित स्टोरी पब्लिश की। बाद में, विश्वास टीम की दूसरी सदस्य (एंप्लॉयी आईडी- PN0046) ने इसी यूजर की पोस्ट को फेसबुक पर रेट कर किया।
यहां नीचे उस स्टोरी का लिंक दिया गया है जिसे टीम ने फेसबुक यूजर के फर्जी दावे की पड़ताल और उसका खुलासा करते हुए पब्लिश किया था https://www.vishvasnews.com/society/fact-check-ice-cream-vendors-image-viral-with-fake-claim/
बाद में टीम की दूसरी सदस्य (एंप्लॉयी आईडी- PN0046) ने पाया कि फेसबुक पर दूसरे यूजर्स भी इसी तस्वीर को वैसे ही दावे के साथ इस्तेमाल कर रहे हैं। इस बीच गलती से उन्होंने एक ऐसी पोस्ट को रेट कर दिया जिसमें इसी तस्वीर का इस्तेमाल था लेकिन जिसका विवरण सही था और इसमें लिखा था, ”गंगा घाट कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कोतवाली के सामने आइसक्रीम बेचने वाले को मारा पीटा पैसे छीनने का आरोप”। फेसबुक पेज के मालिक ने इस मामले को हमारे साथ साझा किया। हमने गाइडलाइंस और हमारी संशोधन नीति के मुताबिक पोस्ट की रेटिंग में जरूरी बदलाव किए।
**HINDI CATEGORIES में दर्शाई गई लेखों की संख्या टैग में दोहराव की वजह से वास्तविक संख्या से अलग है। सही संख्या देखने के लिए LANGUAGE WISE ARTICLES सूची को देखें।
This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy