X
X

Fact Check: दहेज न देने पर महिला की हत्या करने के दावे से वायरल वीडियो सीरियल की शूटिंग का है

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि लहूलुहान महिला के वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। वीडियो किसी असली घटना का नहीं, बल्कि किसी सीरियल के शूटिंग का है। जिसे असली घटना का बताकर गलत दावे से शेयर किया जा रहा है।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक लहूलुहान महिला का वीडियो वायरल किया जा रहा है, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी तहकीकात करते दिख रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि दहेज ना देने पर ससुरालवालों ने उसे मार डाला। दरअसल यह वीडियो एक सीरियल की शूटिंग का है। 

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है। वीडियो किसी असली घटना का नहीं, बल्कि एक सीरियल के शूटिंग के दौरान का है। कुछ लोग शूटिंग के वीडियो को असली घटना का बताकर शेयर कर रहे हैं।

क्या है वायरल पोस्ट में ?

इंस्टाग्राम यूजर anilkumar__100k ने 18 जुलाई 2025 को वायरल वीडियो को शेयर किया है और लिखा है,”दहेज ना देने के कारण ससुराल वालों ने मिलकर लड़की की की हत्या।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल

वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने इनविड टूल की मदद से इसके कई कीफ्रेम निकाले और उन्हें गूगल रिवर्स इमेज की मदद से सर्च किया। हमें वीडियो yaduvanshi King नाम के यूट्यूब चैनल पर मिला। 29 अप्रैल 2023 को अपलोड वीडियो में इसे शूटिंग का बताया गया है।

सर्च के दौरान हमें वायरल वीडियो से जुड़ी तस्वीर इन्फोकास्ट की वेबसाइट पर मिली। यहां दी गई जानकारी के अनुसार,वीडियो में नजर आ रहे शख्स का नाम सहीम खान है और वो एक एक्टर हैं।

हमने सहीम खान कीवर्ड से गूगल पर सर्च किया। हमें पता चला कि सहीम उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से हैं। सहीम क्राइम पेट्रोल सीरियल का जाना-माना चेहरा हैं और कई फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।

जांच को आगे बढ़ाते हुए हमने सहीम खान के सोशल मीडिया हैंडल को चेक किया। हमें सहीम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर वायरल वीडियो मिला। 8 नवंबर 2022 को शेयर वीडियो में इसे शूटिंग का बताया गया है, जिसमें सहीम ने पुलिस का किरदार निभाया है। 

सहीम खान के फेसबुक अकाउंट पर हमें 28 नवंबर 2023 को इस शूटिंग का वीडियो मिला। वीडियो में सहीम के साथ अन्य कलाकर और क्रू को देखा जा सकता है। जिससे साफ है कि यह वीडियो शूटिंग का है।

वायरल पोस्ट को लेकर हमने मुंबई में एंटरटेनमेंट के सीनियर जर्नलिस्ट पराग छापेकर से संपर्क किया। उन्होंने कहा कि वीडियो में जो शख्स हैं,वो एक्टर हैं और कई फिल्मों और सीरियल में काम कर चुके हैं।

अंत में हमने वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर को छह हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि लहूलुहान महिला के वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। वीडियो किसी असली घटना का नहीं, बल्कि किसी सीरियल के शूटिंग का है। जिसे असली घटना का बताकर गलत दावे से शेयर किया जा रहा है।

  • Claim Review : दहेज ना देने के कारण ससुराल वालों ने मिलकर लड़की की की हत्या।
  • Claimed By : Insta User- anilkumar__100k
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later