X
X

Fact Check : शाहरुख खान के मुहर्रम मनाने के दावे से वायरल तस्वीर उनकी फिल्म ‘रईस’ के विवादित सीन का है

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल की जा रही तस्वीर फिल्म ‘रईस’ के विवादित सीन की है। फिल्म की तस्वीर को भ्रामक दावे के साथ शाहरुख़ खान के मुंबई में मुहर्रम मानाने के दावे से वायरल किया जा रहा है। हमने फोटो को एआई टूल के जरिए भी सर्च किया और टूल ने फोटो के एआई से बने होने की संभावना जताई है।

  • By: Jyoti Kumari
  • Published: Jul 8, 2025 at 04:42 PM
  • Updated: Jul 8, 2025 at 05:32 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज़)। सोशल मीडिया पर बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख़ खान की एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर को असली घटना का बताकर शेयर किया जा रहा है। दावा किया गया कि शाहरुख़ मुहर्रम मना रहे हैं। कई यूजर्स ने इस दावे को शेयर किया है।

विश्वास न्यूज ने जांच में पाया कि वायरल तस्वीर शाहरुख़ खान के असली में मुहर्रम मनाने की नहीं है, बल्कि फिल्म ‘रईस’ का एक दृश्य है। फोटो को असली घटना का बताकर भ्रामक दावे से शेयर किया जा रहा है।

क्या है वायरल पोस्ट में ?

फेसबुक यूजर Neha Khan Reaction ने (आर्काइव लिंक) 6 जुलाई 2025 को फोटो को शेयर कर लिखा है,”शाहरुख खान मना रहे है मुहर्रम सिया के साथ muharram 2025″

ऐसे ही Musahib Bilal नाम के यूजर ने भी शाहरुख़ खान का एक वीडियो शेयर किया है। 5 जुलाई 2025 को शेयर की गई पोस्ट में दावा किया है,”मन्नत के बाहर शाहरुख खान मातम करते हुए दिखाई दिए।”

पड़ताल

वायरल तस्वीर की पड़ताल के लिए हमने गूगल लेंस का इस्तेमाल किया। हमें Red Chillies Entertainment के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो मिला। 8 जनवरी 2021 को अपलोड वीडियो में वायरल तस्वीर से जुड़े दृश्य को देखा जा सकता है। दी गई जानकारी के अनुसार, यह फिल्म ‘रईस’ का वीडियो है।

सर्च के दौरान हमें dailymotion.com की वेबसाइट पर भी तस्वीर से जुड़ी वीडियो मिली। वीडियो को ‘रईस’ फिल्म का बताया गया है।

हमें शाहरुख़ खान का दूसरा वीडियो TOP MUSIC JASOOS नाम के एक यूट्यूब चैनल पर मिला। 30 अगस्त 2020 को अपलोड वीडियो में फिल्म ‘रईस’ का एक दृश्य बताया गया है।

Yo Yo Rafi नाम के यूट्यूब चैनल पर भी समान वीडियो अपलोड किया हुआ मिला। 30 जून 2017 को अपलोड वीडियो में इसे ‘रईस’ मूवी का एक सीन बताया गया है। दावे से जुड़ी अन्य खबरें यहां पढ़ें।

सर्च के दौरान हमें कई खबरें मिली, जिनमें बताया गया है कि फिल्म ‘रईस’ का बहुत विरोध हुआ था। india.com की 9 दिसंबर 2016 की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म का ट्रेलर आने के बाद इसके कुछ दृश्यों से भारत में शिया मुस्लिम समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंची थी। फिल्म के निर्माताओं से इस सीन को हटाने के लिए कहा गया था। जिसके बाद फिल्म से आपत्तिजनक दृश्य को हटा दिया गया था।”

हमारी अब तक की जांच से यह तो साफ है कि यह तस्वीर फिल्म ‘रईस’ का सीन है। चूंकि तस्वीर बहुत क्लियर है, इसलिए इसके एआई से बने होने का संदेह हुआ। इसलिए हमने इस तस्वीर को sight engine टूल के जरिए सर्च किया। टूल ने तस्वीर को 99 फीसदी एआई जेनरेटेड बताया है।

जांच को आगे बढ़ाते हुए हमने दैनिक जागरण के लिए एंटरटेनमेंट बीट कवर करने वाली पत्रकार स्मिता श्रीवास्तव के साथ बात की। उन्होंने बताया,”यह तस्वीर फिल्म का सीन है। शाहरुख़ खान से जुड़ा यह दावा गलत है।”

अंत में हमने फोटो को शेयर करने वाली यूजर को स्कैन किया।  पता चला कि यूजर को 3.3 मिलियन यानी 33 लाख लोग फॉलो करते हैं। यूजर ने स्वयं को डिजिटल क्रिएटर बताया है।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल की जा रही तस्वीर फिल्म ‘रईस’ के विवादित सीन की है। फिल्म की तस्वीर को भ्रामक दावे के साथ शाहरुख़ खान के मुंबई में मुहर्रम मानाने के दावे से वायरल किया जा रहा है। हमने फोटो को एआई टूल के जरिए भी सर्च किया और टूल ने फोटो के एआई से बने होने की संभावना जताई है।

  • Claim Review : शाहरुख खान मना रहे है मुहर्रम
  • Claimed By : फेसबुक यूजर -Neha Khan Reaction
  • Fact Check : भ्रामक

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later