Fact Check: सोनाक्षी सिन्हा की बेबी बंप की तस्वीर FAKE, एडिट कर बनाई गई है इमेज
सोनाक्षी सिन्हा की बेबी बंप के साथ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। विश्वास न्यूज ने पड़ताल में वायरल दावे को फर्जी पाया। लोग एडिटेड तस्वीरों को गलत दावे से शेयर कर रहे हैं।
- By: Jyoti Kumari
- Published: Dec 24, 2024 at 05:36 PM
नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में सोनाक्षी को बेबी बंप के साथ देखा जा सकता है। इन तस्वीरों को असली समझकर शेयर किया जा रहा है। दावा किया गया कि सोनाक्षी सिन्हा प्रेग्नेंट हैं। पोस्ट में सोनाक्षी सिन्हा को बेबी बंप के साथ देखा जा सकता है।
विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है। असल में सोनाक्षी सिन्हा की वायरल तस्वीर एडिटेड है। लोग तस्वीर को गलत दावे से शेयर कर रहे हैं।
क्या हो रहा है वायरल ?
फेसबुक यूजर Md Khalid ने वायरल तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “प्रेग्नेंट हो गई सोनाक्षी सिन्हा इकबाल ”
पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल
वायरल दावे की पड़ताल के लिए हमने संबंधित कीवर्ड से गूगल पर सर्च किया। हमें दैनिक जागरण की वेबसाइट पर एक खबर मिली। 12 दिसंबर 2024 को प्रकाशित खबर में बताया गया, हाल ही में कर्ली टेल्स पति जहीर इकबाल संग पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने ने कहा, वो प्रेग्नेंट नहीं है, सिर्फ मोटी हो गई हैं। उन्होंने यह भी बोला की इस अफवाह को सच मानकर एक शख्स ने जहीर को बधाई भी दे दी थी।”
हमें दावे से जुड़ी कई अन्य खबरें भी मिली, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी प्रेग्नेंसी को अफवाह बताया है।
जांच को आगे बढ़ाते हुए हमने वायरल तस्वीर को सर्च किया। हमें असली तस्वीर firstshowz.com की वेबसाइट पर मिली। 21 मई 2016 को प्रकाशित आर्टिकल में वायरल तस्वीर के साथ-साथ कई अन्य तस्वीरें भी हैं।

सर्च के दौरान हमें yahoo.com की वेबसाइट पर वायरल तस्वीर से मिलती-जुलती फोटो मिली। रिपोर्ट को 19 मई 2016 को प्रकाशित किया गया है।

पड़ताल में आगे हमने दूसरी तस्वीर को सर्च किया। हमें ahmednagarlive24.com की वेबसाइट पर वायरल तस्वीर से जुड़ी खबर मिली। 28 अक्टूबर 2022 को प्रकशित खबर में सोनाक्षी सिन्हा की इस तस्वीर को फर्जी बताया गया है।
हमें वायरल तस्वीर से जुड़ी कई खबरें साल 2022 में प्रकशित मिली। फेसबुक पर भी कई यूजर्स ने इस तस्वीर को साल 2023 में शेयर किया था, उस वेबसाइट पर से इस खबर को डिलीट कर दिया गया है।
हम इस तस्वीर की पुष्टि नहीं कर सके कि इस तस्वीर का ऑरिजिनल सोर्स क्या है, मगर ये साफ है कि ये तस्वीर सोनाक्षी सिन्हा की शादी से पहले से इंटरनेट पर समान दावे से वायरल हो रही है।
हमने पोस्ट को मुंबई में बॉलीवुड को कवर करने वालीं दैनिक जागरण की वरिष्ठ पत्रकार स्मिता श्रीवास्तव के साथ शेयर किया। उन्होंने वायरल पोस्ट को फर्जी बताया है। उन्होंने कहा कि ये तस्वीरें काफी समय से वायरल हैं। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की है।
अंत में हमने पोस्ट को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर को 7 हजार से अधिक लोग फॉलो करते हैं। यूजर ने स्वयं को बरेली का रहने वाला बताया है।
निष्कर्ष: सोनाक्षी सिन्हा की बेबी बंप के साथ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। विश्वास न्यूज ने पड़ताल में वायरल दावे को फर्जी पाया। लोग एडिटेड तस्वीरों को गलत दावे से शेयर कर रहे हैं।
- Claim Review : प्रेग्नेंट हो गई सोनाक्षी सिन्हा इकबाल
- Claimed By : फेसबुक यूजर- Md Khalid
- Fact Check : झूठ
पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं
सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...












