X
X

Fact Check : कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने नहीं कहा कि कांग्रेस आपका पैसा बांट देगी, आधा-अधूरा बयान वायरल

विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल क्लिप की जांच की तो सच्‍चाई सामने आ गई। दरअसल, वायरल क्लिप एडिटेड है।

नई दिल्ली (विश्‍वास न्‍यूज)। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की 28 सेकंड की एक वीडियो क्लिप वायरल हो रही है। इसमें उन्‍हें यह बोलते हुए सुना जा सकता है, ‘कांग्रेस वाले क्या कर रहे, आपको मालूम, कांग्रेस वाले तुम्हारे घर में घुसकर अलमारी तोड़कर पूरा पैसा निकालकर बाहर सब लोगों को बांट रहे, मुसलमानों को बांट रहे, जिनके बच्चे ज्यादा हैं उनको ज्यादा मिलेगा। भाई आपके पास बच्चे नहीं, तो मैं क्या करूं।’

खरगे के इस बयान को गलत संदर्भ और सांप्रदायिक दावे के साथ वायरल करके कांग्रेस पर निशाना साधा जा रहा है। विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल क्लिप की जांच की तो सच्‍चाई सामने आ गई। दरअसल, वायरल क्लिप एडिटेड है। असली वीडियो में खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए उन पर तंज कसा था।

क्‍या हो रहा है वायरल

थ्रेड यूजर subbanarasaiahpoola ने 27 सितंबर को कांग्रेस अध्‍यक्ष के बयान की एक क्लिप को पोस्‍ट किया। इसमें उन्‍हें यह बोलते हुए सुना जा सकता है, “कांग्रेस वाले क्या कर रहे, आपको मालूम, कांग्रेस वाले तुम्हारे घर में घुसकर अलमारी तोड़कर पूरा पैसा निकालकर बाहर सब लोगों को बांट रहे, मुसलमानों को बांट रहे, जिनके बच्चे ज्यादा हैं उनको ज्यादा मिलेगा। भाई आपके पास बच्चे नहीं तो मैं क्या करूं।”

वायरल पोस्‍ट के कंटेंट को य‍हां ज्‍यों का त्‍यों लिखा गया है। इसे सच मानकर कई यूजर्स शेयर कर रहे हैं। पोस्‍ट का आर्काइव वर्जन यहां देखें।

पड़ताल

विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल पोस्‍ट की सच्‍चाई जानने के लिए सबसे पहले वायरल क्लिप को ध्‍यान से सुना। इसके आधार पर कुछ कीवर्ड बनाए और फिर इन्‍हें गूगल ओपन सर्च टूल के जरिए सर्च किया । हमें कांग्रेस के यूट्यूब चैनल पर पूरा और असली वीडियो मिला। 3 मई 2024 को अपलोड इस वीडियो में कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को 31 मिनट 50 सेकेंड हिस्‍सेदारी न्‍याय और जातिगत जनगणना की बात कहते हुए सुना जा सकता है। वीडियो में खरगे कहते हैं, ‘मोदी साहब झट से बोले कि कांग्रेस वाले क्या कर रहे। आपको मालूम, कांग्रेस वाले तुम्हारे घर में घुसकर अलमारी तोड़कर पूरा पैसा निकालकर बाहर सब लोगों को बांट रहे। मुसलमानों को बांट रहे, जिनके बच्चे ज्यादा हैं उनको ज्यादा मिलेगा। भाई आपके पास बच्चे नहीं, तो मैं क्या करूं।’ यह वीडियो गुजरात के अहमदाबाद में हुई एक जनसभा का है।

असली वीडियो हमें कांग्रेस और खरगे के एक्‍स हैंडल पर भी मिला। इसे 3 मई 2024 को शेयर किया गया था। लोकसभा चुनाव के लिए यह जनसभा अहमदाबाद में आयोजित की गई थी।

https://twitter.com/kharge/status/1786402509415936314

विश्‍वास न्‍यूज ने जांच को आगे बढ़ाते हुए कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम के राष्ट्रीय समन्वयक नितिन अग्रवाल से संपर्क किया। उनके साथ वायरल पोस्‍ट को शेयर किया। उन्‍होंने जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस अध्‍यक्ष का यह अधूरा भाषण है। असली भाषण में उन्‍होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा था। उस हिस्‍से को एडिट करके हटा दिया गया है।

जांच के अंत में हमने थ्रेड यूजर की जांच की । इसकी सोशल स्‍कैनिंग में हमें कोई खास जानकारी नहीं मिली।

निष्‍कर्ष : विश्‍वास न्‍यूज की जांच में वायरल पोस्‍ट फर्जी और सांप्रदायिक साबित हुई। कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का पिछले साल मई को दिए गए भाषण के एक अधूरे हिस्‍से को सांप्रदायिक दावे के साथ वायरल किया जा रहा है। असली वीडियो में उन्‍हें प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए सुना जा सकता है।

कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकाअर्जुन खरगे से जुड़ी अन्‍य फैक्‍ट चेक रिपोर्ट को नीचे पढ़ा जा सकता है।

  • Claim Review : कांग्रेस अध्‍यक्ष ने कहा कि कांग्रेस आपके पैसे मुसलमानों को बांट देगी।
  • Claimed By : Thread User subbanarasaiahpoola
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later