X
X

Fact Check : भाजपा में शामिल होने के दावे से धोनी की पीएम मोदी के साथ एआई तस्वीर हुई वायरल 

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि धोनी के भाजपा में शामिल होने के नाम से वायरल हो रही तस्वीर एआई जेनरेटेड है । 

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर बीजेपी का पटका  पहने प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़े भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी  का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि वो भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये हैं। 

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है। वायरल तस्वीर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से बनाई गई है। खबर लिखे जाने तक धोनी बीजेपी में शामिल नहीं हुए थे। एआई तस्वीर को गलत दावे के साथ वायरल किया जा रहा है। 

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक यूजर ‘हार्दिक चौधरी’ ने 2 अप्रैल 2025 को वायरल तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “महेंद्र सिंह धोनी ने थामा #भाजपा का दामन..राजनीति की पिच पर लगाएंगे हेलीकॉप्टर शॉट।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल 

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया। हमें दावे से जुड़ी कोई विश्वसनीय न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली। 

पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने महेंद्र सिंह धोनी और भारतीय जनता पार्टी के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स को खंगाला। हमें दावे से जुड़ी कोई जानकारी नहीं मिली। हमने गूगल रिवर्स इमेज की मदद से फोटो के बारे में सर्च भी किया। यहां पर भी हमें तस्वीर से जुड़ी कोई जानकारी नहीं मिली। हमने फोटो को गौर से देखा। हमने पाया कि पटका  पर बने कई कमल का आकार काफी अटपटा  है। साथ ही धोनी के होंठों और दांतों की बनावट भी अटपटी है। इतना ही नहीं, पीएम मोदी की बायीं  आँख के  चश्मे का आकर भी सही नहीं है। ऐसे में हमें फोटो के एआई होने का संदेह हुआ। 

हमने फोटो को एआई की मदद से बने मल्टीमीडिया की जांच करने वाले टूल्स की मदद से सर्च किया। हमने हाइव मॉडरेशन की मदद से भी फोटो को सर्च किया। इस टूल ने फोटो के करीब 100 फीसदी तक एआई जेनरेटेड होने की संभावना बताई।

 

हमने एक अन्य टूल की मदद से तस्वीर को एक बार फिर सर्च किया। हमने साइट इंजन की मदद से तस्वीर को सर्च किया। इस टूल ने भी फोटो को 84 फीसदी तक एआई जेनरेटेड होने की संभावना जताई। 

इस संबंध में अधिक पुष्टि के लिए  हमने वायरल वीडियो को एआई विशेषज्ञ अजहर माचवे के साथ शेयर किया। उन्होंने भी तस्वीर के एआई टूल्स की मदद से बने होने की संभावना जताई। उन्होंने हमें बताया, तस्वीर में कई खामियां हैं, जैसे की धोना का बायां कान पटका  में मिल रहा है। दांतों और होंठों   की बनावट भी ठीक नहीं है।

अधिक जानकारी के लिए हमने इस विषय में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और कमेंटेटर सैयद हुसैन से बात की। उन्होंने दावे को फर्जी बताया है।

हमने भाजपा के प्रवक्ता अवनीश त्यागी से भी संपर्क किया। उन्होंने दावे को गलत बताया है। 

मनी कंट्रोल की वेबसाइट पर 1 अप्रैल 2025 को प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, धोनी फिलहाल आईपीएल खेलने में व्यवस्था हैं। वो चेन्नई सुपर किंग की टीम में हैं। चेन्नई ने अभी तक दो मैंच खेलें हैं और दोनों में हार का सामना करना पड़ा है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ हुए मैंच में धोनी नौंवे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिये आये थे। इसके बाद से ही उनके खेल को लेकर काफी विवाद चल रहा है।

अंत में हमने फोटो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर एक विचारधारा से जुड़ी पोस्ट को शेयर करता है।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि धोनी के भाजपा में शामिल होने के नाम से वायरल हो रही तस्वीर एआई जेनरेटेड है । 

  • Claim Review : भाजपा में शामिल हुए महेंद्र सिंह धोनी।
  • Claimed By : FB User Hardik Choudhary
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later