X
X

Fact Check: एआई निर्मित है मंदिर में भगवान की आरती करते असदुद्दीन ओवैसी का वायरल वीडियो  

मंदिर में आरती करते असदुद्दीन ओवैसी का वायरल वीडियो एआई निर्मित है। यह असली नहीं है। 

Owaisi

नई दिल्‍ली (विश्‍वास न्‍यूज)। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें ओवैसी को भगवान हनुमान की आरती करते हुए दिखाया गया है। कुछ यूजर्स इसे सच समझकर शेयर कर रहे हैं।

विश्‍वास न्‍यूज ने इसकी जांच की तो पता चला कि यह वीडियो असली नहीं, बल्कि एआई जेनरेटेड है। यूजर्स इसे सच समझकर शेयर कर रहे हैं और ओवैसी पर निशाना साध रहे हैं।

क्या है वायरल पोस्ट?

इंस्टाग्राम यूजर ajay963126 ने 2 दिसंबर को वीडियो को शेयर (आर्काइव लिंक) किया है। इस पर लिखा है, “जो ओवैसी से हनुमान चालीसा पढ़वा दे, वो है मोदी।

पड़ताल

वायरल दावे की जांच के लिए हमने सबसे पहले वीडियो का कीफ्रेम निकालकर उसे गूगल लेंस से सर्च किया, लेकिन ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली।

कीवर्ड से भी सर्च करने पर भी हमें ऐसी कोई मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली, जिससे वायरल दावे की पुष्टि हो सके।

पोस्ट में कई यूजर्स ने इसे एआई निर्मित बताया है। वीडियो को ध्यान से देखने पर पता चलता है कि इसमें श्री हनुमान मंदिर गलत लिखा हुआ है।

इसके एआई से बने होने की संभावना को देखते हुए हमने इस वीडियो को एआई डिटेक्शन टूल्स से चेक किया। हाइव मॉडरेशन टूल ने इस वीडियो को 99 फीसदी से अधिक एआई संभावित बताया।

वीडियो के स्क्रीनशॉट को हमने साइट इंजन से भी चेक किया। इसमें इसके 99 फीसदी एआई से बने होने की संभावना जताई गई।

अधिक पुष्टि के लिए हमने वायरल वीडियो को हमारे सहयोगी डीपफेक्स एनालिसिस यूनिट (DAU) से संपर्क किया, जो ट्रस्टेड इन्फॉर्मेशन एलायंस (TIA) की एक पहल है। टीम ने वीडियो के स्क्रीनशॉट्स को एआई इमेज डिटेक्शन टूल इजइटएआई से चेक किया। इसमें इसे 93 फीसदी एआई संभावित बताया गया।

इस बारे में हमने असदुद्दीन ओवैसी से संपर्क कर उनको वायरल वीडियो भेजा। उन्होंने भी इसे फेक बताया।

एआई जेनरेटेड वीडियो को शेयर करने वाले यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। एक विचारधारा से प्रभावित यूजर के 3500 से अधिक फॉलोअर्स हैं।

निष्कर्ष: मंदिर में आरती करते असदुद्दीन ओवैसी का वायरल वीडियो एआई निर्मित है। यह असली नहीं है। 

  • Claim Review : असदुद्दीन ओवैसी ने मंदिर में भगवान हनुमान की आरती की।
  • Claimed By : Insta User- ajay963126
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later