X
X

Fact Check: अरविंद केजरीवाल ने नहीं बताया अपने आपको पीएम मोदी का भक्त, एडिटेड क्लिप हुई वायरल

विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह दावा गलत है। असल में इस वीडियो को एडिट करके वायरल किया जा रहा है। असली वीडियो में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने  अपने आपको  डॉक्टर बीआर अंबेडकर का भक्त बताया था, प्रधानमंत्री मोदी का नहीं।

नई दिल्ली (विश्वास टीम)। थ्रेड्स समेत सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म्स पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बोल रहे हैं कि वे प्रधानमंत्री मोदी के भक्त हैं। कई यूजर इसे असली समझकर शेयर कर रहे हैं।

विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह दावा गलत है। असल में इस वीडियो को एडिट किया गया है। असली वीडियो में उन्होंने अपने आपको डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का भक्त बताया था, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नहीं।

क्या हो रहा है वायरल?

DK Gupta नाम के फेसबुक यूजर ने इस वीडियो को शेयर किया, जिसमें केजरीवाल बोल रहे हैं “दोस्तों मैं अपने आपको मोदी जी का केवल फैन नहीं मानता, मैं उनका भक्त हूँ भक्त। मैंने पहले भी उनके बारे में बहुत पढ़ा, लेकिन जब जेल गया तब मैंने उनकी जीवनी कई कई बार पढ़ी। उनका जीवन पढ़ने से बहुत प्रेरणा मिलती है।  जितना संघर्ष उन्होंने किया । बहुत काम लोग हैं जिन्होंने जिंदगी में इतना संघर्ष करके, एक मामूली सा आदमी कहां पहुंच गया। कितनी ऊंचाई पर पहुंच गया।”

इस पोस्ट का आर्काइव वर्जन यहाँ है।

yuvrajsinh.5669 नाम के थ्रेड्स यूजर ने भी इस एडिटेड वीडियो को फर्जी दावे के साथ शेयर किया।

इस पोस्ट का आर्काइव वर्जन यहाँ है।

पड़ताल

दावे की पड़ताल करने के लिए हमने इस वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। हमें यह पूरा वीडियो आम आदमी पार्टी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 19 दिसंबर 2024 को अपलोडेड मिला। वीडियो में 2 मिनट 56 सेकंड के बाद वायरल वीडियो वाला हिस्सा देखा जा सकता है। इसमें साफ़ तौर पर सुना जा सकता है कि केजरीवाल ने अपने आपको पीएम मोदी का नहीं, बल्कि बी आर अंबेडकर का फैन बताया था। वीडियो में वे बोलते हैं “दोस्तों मैं अपने आपको अंबेडकर जी का केवल फैन नहीं मानता, मैं उनका भक्त हूँ भक्त। मैंने पहले भी उनके बारे में बहुत पढ़ा, लेकिन जब जेल गया तब मैंने उनकी जीवनी कई कई बार पढ़ी। उनका जीवन पढ़ने से बहुत प्रेरणा मिलती है। जितना संघर्ष उन्होंने किया। बहुत काम लोग हैं जिन्होंने जिंदगी में इतना संघर्ष करके, एक मामूली सा आदमी कहां पहुंच गया। कितनी ऊंचाई पर पहुंच गया, कि कोलंबिया यूनिवर्सिटी ने उन्हें पूरी सदी का सबसे बड़ा विद्वान घोषित किया है।”

कीवर्ड्स और टाइम टूल का इस्तेमाल करके ढूंढ़ने पर हमें टाइम्स नाउ की 19 दिसंबर 2024 की एक खबर मिली, जिसमें वायरल वीडियो वाली बात को भी लिखा गया है, पर यहाँ बताया गया है कि केजरीवाल ने अपने आपको अंबेडकर का भक्त बताया था। खबर में बताया गया कि मंदिर मार्ग स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर के दौरे के दौरान केजरीवाल ने गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए यह बात कही थी।

इस मामले में पुष्टि के लिए हमने ‘आप’ के मीडिया कोऑर्डिनेटर विकास योगी सभी बात की। उन्होंने भी कन्फर्म किया कि यह पोस्ट फेक है और इस वीडियो को एडिट किया गया है।

आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को लेकर किया गए फैक्ट चेक्स को यहां पढ़ा जा सकता है।

इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर कई लोग शेयर कर रहे हैं। इन्हीं में से एक है फेसबुक यूजर DK Gupta . यूजर के 71 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह दावा गलत है। असल में इस वीडियो को एडिट करके वायरल किया जा रहा है। असली वीडियो में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने  अपने आपको  डॉक्टर बीआर अंबेडकर का भक्त बताया था, प्रधानमंत्री मोदी का नहीं।

  • Claim Review : अरविंद केजरीवाल ने बताया अपने आपको पीएम मोदी का भक्त
  • Claimed By : FB User DK Gupta
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later