X
X

Fact Check: बिहार में शराबबंदी खत्म होने का दावा गलत, राज्य सरकार ने नहीं की ऐसी कोई घोषणा

बिहार में शराबबंदी खत्म होने का दावा गलत है। राज्य सरकार ने ऐसा कोई फैसला नहीं लिया है।  

Bihar liquor ban, Bihar liquor ban lifted, Bihar liquor policy, Bihar liquor ban news, Bihar News

नई दिल्‍ली (विश्‍वास न्‍यूज)। बिहार में फिर से नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बन चुकी है। इसके बाद सोशल मीडिया पर राज्य में शराबबंदी से जोड़कर एक पोस्ट वायरल हो रही है। इसमें दावा किया जा रहा है कि राज्य सरकार ने शराबबंदी पर से रोक हटाने का एलान किया है।

विश्‍वास न्‍यूज ने इसकी जांच की तो पता चला कि बिहार में शराबबंदी खत्म करने को लेकर राज्य सरकार ने कोई घोषणा नहीं की है, बल्कि नवंबर में बिहार सरकार के मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा था कि शराबबंदी जारी रहेगी। सोशल मीडिया पर वायरल दावा गलत है।

क्या है वायरल पोस्ट?

इंस्टाग्राम यूजर singer_akhliesh_dhobiyan ने 22 दिसंबर को पोस्ट (आर्काइव लिंक) को शेयर किया है। इस पर पीएम मोदी और बिहार के सीएम नीतीश कुमार की तस्वीर के साथ लिखा है, “बिहार में शराब की दुकान चालू हो गए, 1/1/2026, बिहार सरकार की बड़ी फैसला बिहार में दारू चालू हो गए शराब”

पड़ताल

वायरल दावे की जांच के लिए हमने कीवर्ड से इस बारे में गूगल पर सर्च किया, लेकिन ऐसी कोई मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली, जिससे वायरल दावे की पुष्टि हो सके।

एबीपी लाइव की वेबसाइट पर 24 नवंबर को छपी खबर के मुताबिक, “बिहार में शराबबंदी को लेकर फिर से चर्चा शुरू हो गई है। इस बीच राज्य के ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने साफ किया है कि शराबबंदी कानून पूरी तरह लागू रहेगा। उन्होंने कहा कि कुछ अफवाहों की वजह से सरकार की नीतियों को लेकर गलतफहमियां फैल रही हैं।”

एएनआई हिंदी न्यूज के एक्स हैंडल पर 24 नवंबर को एक पोस्ट की गई है। इसके अनुसार, बिजेंद्र सिंह यादव ने बिहार के शराबबंदी विभाग के नए मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला था। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य में शराबबंदी लागू रहेगी।

ईटीवी बिहार की वेबसाइट पर 17 दिसंबर को छपी रिपोर्ट के अनुसार, 5 अप्रैल 2016 से राज्य में पूर्ण शराबबंदी लागू है।

इस बारे में हमने पटना दैनिक जागरण के रिपोर्टर प्रशांत कुमार से संपर्क किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने ऐसा कोई फैसला नहीं लिया है। शराबबंदी खत्म का दावा केवल अफवाह है।

गलत दावा करने वाले यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। यूजर के 4800 से अधिक फॉलोअर्स हैं।

निष्कर्ष: बिहार में शराबबंदी खत्म होने का दावा गलत है। राज्य सरकार ने ऐसा कोई फैसला नहीं लिया है।  

  • Claim Review : राज्य सरकार ने शराबबंदी खत्म करने को लेकर एलान किया है।
  • Claimed By : Insta User- singer_akhliesh_dhobiyan
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later