X
X

Fact Check: राजस्थान के मंत्रियों से इस्तीफे लिए जाने की फर्जी पोस्ट वायरल

विश्‍वास न्‍यूज की पड़ताल में राजस्थान के मंत्रियों से इस्तीफे लिए जाने का दावा करने वाली पोस्ट फर्जी साबित हुई।

  • By: Pallavi Mishra
  • Published: Nov 14, 2025 at 04:43 PM
  • Updated: Nov 14, 2025 at 04:59 PM

नई दिल्‍ली (विश्‍वास न्‍यूज)। राजस्थान के बारां जिले की अंता विधानसभा सीट पर 11 नवंबर 2025 को उपचुनाव हुआ था, जिसका  नतीजा आज जारी हुआ। इस उपचुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया ने जीत हासिल की। इससे पहले इस चुनाव से जोड़ते हुए अटकलें लगाई जा रहीं थी कि अगले साल के पंचायत और निकाय चुनावों से पहले और सरकार के कार्यकाल के 2 साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपनी कैबिनेट में फेरबदल कर सकते हैं। अब इस बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि राजस्थान सरकार में सभी मंत्रियों से इस्तीफा ले लिया गया है।

विश्‍वास न्‍यूज ने इस पोस्ट की जांच की और इसे फर्जी पाया। राजस्थान बीजेपी के प्रवक्ता लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने भी विश्वास न्यूज़ से बात करते हुए कन्फर्म किया कि यह पोस्ट फर्जी है। 

क्‍या हो रहा है वायरल

Prem Kailadevi Karauli नाम के एक फेसबुक यूजर ने 13 नवंबर 2025 को एक पोस्‍ट करते हुए लिखा, “राजस्थान से बड़ी खबर…सभी मंत्रियों से इस्तीफे लिए ! #BreakingNews

पोस्‍ट का आर्काइव वर्जन यहां देखें।

पड़ताल

विश्‍वास न्‍यूज ने सबसे पहले कीवर्ड्स की मदद से ढूंढा कि क्या ऐसी कोई खबर आई है? हमें कहीं भी राजस्थान के मंत्रियों से इस्तीफे लिए जाने की कोई प्रामाणिक खबर नहीं मिली। वायरल पोस्ट 13 नवंबर 2025 को की गई। यदि यह बात सही होती तो ख़बरों में कहीं न कहीं इसकी पुष्टि ज़रूर होती, मगर ऐसी कोई भी प्रामाणिक खबर हमें नहीं मिली।

इसके बाद हमने राजस्थान मुख्यमंत्री ऑफिस की वेबसाइट को खंगाला। यहां सभी कैबिनेट मंत्रियों के डिटेल्स देखे जा सकते हैं।

इसके बाद हमने दैनिक जागरण, राजस्थान के ब्यूरो चीफ नरेंद्र शर्मा से बात की। उन्होंने भी कन्फर्म किया कि यह खबर फर्जी है। ऐसी कोई पुष्ट खबर नहीं आई है।

राजस्थान बीजेपी के प्रवक्ता लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने भी विश्वास न्यूज़ से बात करते हुए कन्फर्म किया कि यह पोस्ट फर्जी है। 

एनडीटीवी राजस्थान की 13 नवंबर 2025 की खबर और 14 नवंबर 2025 की जूम न्यूज की खबर के अनुसार कैबिनेट विस्तार और मंत्रियों के इस्तीफे के बारे में पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि अभी तक ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई है।

वायरल पोस्ट को शेयर करने वाले यूजर Prem Kailadevi Karauli के 6000 से अधिक फॉलोअर्स हैं।

निष्कर्ष: विश्‍वास न्‍यूज की पड़ताल में राजस्थान के मंत्रियों से इस्तीफे लिए जाने का दावा करने वाली पोस्ट फर्जी साबित हुई।

  • Claim Review : राजस्थान सरकार में सभी मंत्रियों से इस्तीफा ले लिया गया है।
  • Claimed By : Facebook user Prem Kailadevi Karauli
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later