X
X

Fact Check: संत कबीर की समाधि पर श्रद्धांजलि देते पीएम मोदी और सीएम योगी का वीडियो भ्रामक दावे से फिर हुआ वायरल 

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि सीएम योगी के चादर चढ़ाने के वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा भ्रामक है। वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं, बल्कि साल 2018 का है। जब योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ संत कबीर समाधि स्थल पर गए थे और श्रद्धांजलि दी थी।

  • By: Pragya Shukla
  • Published: Apr 12, 2025 at 05:15 PM
  • Updated: Apr 12, 2025 at 05:19 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री मोदी का चादर चढ़ाते हुए एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को हाल का बताते हुए दावा किया जा रहा है कि उन्होंने मजार पर जाकर चादर चढ़ाई। 

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा भ्रामक है। वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं, बल्कि साल 2018 का है। जब योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ संत कबीर समाधि स्थल पर गए थे और श्रद्धांजलि दी थी।

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक यूजर ‘आई सपोर्ट राहुल गांधी’ ने 11 अप्रैल 2025 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “अगर ये सच हे तो में भगवान को प्रार्थना करता हूँ कि नारंगी खटमलों को ये दुख सहने की शक्ति दे।”

वीडियो पर लिखा हुआ है, “कुदरत अंधभक्तों को दुख और गम बर्दाश्त करने की शक्ति प्रदान करें। यह भी एडिटेड है क्या।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल 

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया। हमें वायरल वीडियो पीएम इंडिया के आधिकारिक वेबसाइट पर मिली। रिपोर्ट को 28 जून 2018 को प्रकाशित किया गया था। मौजूद जानकारी के मुताबिक, सीएम योगी पीएम मोदी के साथ सूफी संत कबीर दास की मजार पर पहुंचे थे।

एनडीटीवी की वेबसाइट पर 28 जून 2018 को प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक, संत कबीर की 500वीं पुण्यतिथि पर पीएम मोदी और सीएम योगी श्रद्धांजलि के लिए मगहर स्थित कबीर की समाधि पर पहुंचे थे। उन्होंने वहां पर फूल और चादर चढ़ाये थे। फिर उन्होंने रैली को भी संबोधित किया था और साथ ही कबीर अकादमी की आधारशिला रखी थी। 

सोशल मीडिया पर पहले भी यह वीडियो कई अन्य दावों के साथ वायरल हो चुका है। विश्वास न्यूज ने पहले भी इस वीडियो की जांच कर सच्चाई सामने रखी थी। उस दौरान हमने वीडियो को लेकर उत्तर प्रदेश बीजेपी प्रवक्ता अवनीश त्यागी से संपर्क किया था। उन्होंने हमें बताया था कि वीडियो कई साल पुराना है और संत कबीर समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि  देने का है। 

अंत में हमने वीडियो को भ्रामक दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर एक विचार धारा से जुड़ी पोस्ट को शेयर करता है। यूजर को 16 हजार लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि सीएम योगी के चादर चढ़ाने के वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा भ्रामक है। वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं, बल्कि साल 2018 का है। जब योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ संत कबीर समाधि स्थल पर गए थे और श्रद्धांजलि दी थी।

  • Claim Review : पीएम मोदी और योगी ने हाल ही में मजार पर चादर चढ़ाई।
  • Claimed By : FB User I Support Rahul Gandhi
  • Fact Check : भ्रामक

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later