X
X

Fact Check: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी की बढ़त दिखाता यह ओपिनियन पोल फर्जी

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर आज तक का कथित ओपिनियन फर्जी पाया है। आजतक की ओर से इस तरह का कोई ओपिनियन पोल जारी नहीं किया गया है। 

  • By: Pragya Shukla
  • Published: Feb 4, 2025 at 06:38 PM
  • Updated: Feb 4, 2025 at 07:10 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए कल यानी 5 फरवरी को वोटिंग होने जा रही है। इसी बीच आजतक न्यूज चैनल का एक कथित ओपिनियन पोल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि आजतक के ओपिनियन पोल के अनुसार, दिल्ली में चौथी बार आम आदमी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। इस बार चुनाव में आप 56-58 सीटें और बीजेपी 12-14 सीटें जीत सकती है,जबकि कांग्रेस के हाथों एक भी सीट नहीं लगेगीं।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है। आजतक की ओर से इस तरह का कोई ओपिनियन पोल जारी नहीं किया गया है। 

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक यूजर ‘Phir Layenge Kejriwal-फिर लाएंगे केजरीवाल’ ने 2 फरवरी 2025 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “सबसे बड़ा ओपिनियन पोल, चौथी बार इतिहास रचने जा रही है AAP”.

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल 

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने आजतक की वेबसाइट को खंगाला। हमें वहां पर इस तरह के ओपिनियन पोल से जुड़ी कोई जानकारी नहीं मिली। 

हमने आजतक के सोशल मीडिया अकाउंट्स और यूट्यूब चैनल को भी खंगाला। हालांकि, हमें वहां पर भी दावे से जुड़ी कोई जानकारी नहीं मिली। 

वीडियो को गौर से देखने पर हमने पाया कि शब्दों का जो फॉन्ट हैं, वो आजतक की स्टाइल सीट से काफी अलग है।

पड़ताल के दौरान हमने पाया कि वीडियो में आजतक के एंकर सईद अंसारी की आवाज का इस्तेमाल किया गया है। अधिक जानकारी के लिए हमने उनसे संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि वायरल दावा गलत है। उन्होंने इस खबर को नहीं पढ़ा है। वीडियो में उनकी एआई से बनाई गई आवाज का इस्तेमाल किया गया है।

जन प्रतिनिधित्व कानून 1951 की धारा126 (1)(b) के तहत चुनाव के दौरान संबंधित क्षेत्रों में मतदान की समाप्ति के लिए नियत समय के खत्म होने के 48 घंटों की अवधि के दौरान किसी भी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में किसी भी ओपिनियन पोल या किसी अन्य मतदान सर्वेक्षण के परिणामों सहित किसी भी प्रकार के निर्वाचन संबंधी मामले के प्रदर्शन पर प्रतिबंध होता है।

अंत में हमने वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर एक विचारधारा से जुड़ी पोस्ट को शेयर करता है। यूजर को करीब सात सौ लोग फॉलो करते हैं। यूजर ने प्रोफाइल पर खुद को दिल्ली का रहने वाला बताया है।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर आजतक का कथित ओपिनियन फर्जी पाया है। आजतक की ओर से इस तरह का कोई ओपिनियन पोल जारी नहीं किया गया है। 

  • Claim Review : आजतक के ओपिनियन पोल के मुताबिक दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आप की मिलेगीं 56 से 58 सीटें।
  • Claimed By : FB User Phir Layenge Kejriwal-फिर लाएंगे केजरीवाल
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later