X
X

Fact Check: मिस्र में पुतला ले जाते व्यक्ति की तस्वीर को राजस्थान के नाम पर सांप्रदायिक दावे से किया जा रहा शेयर

मिस्र में कपड़े की दुकान पर लगाए जाने वाले पुतले  के साथ जाते एक व्यक्ति की पुरानी तस्वीर को राजस्थान में मुस्लिम प्रेमी के हिंदू प्रेमिका की हत्या कर उसकी लाश को ठिकाए जाने के फेक दावे से शेयर किया जा रहा है।

  • By: Abhishek Parashar
  • Published: Jan 3, 2025 at 01:41 PM
  • Updated: Jan 3, 2025 at 01:44 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर में एक मोटरसाइकिल सवार को शवनुमा आकृति के साथ जाते हुए देखा जा सकता है। दावा किया जा रहा है कि यह राजस्थान की घटना है, जहां एक हिंदू लड़की की उसके मुस्लिम प्रेमी ने हत्या कर उसकी लाश को बोरे में भरकर  ठिकाने लगाने की कोशिश की।

विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में इस दावे को गलत और सांप्रदायिक पाया। वायरल तस्वीर मिस्र की है और इसमें नजर आ रहा शव किसी इंसान का नहीं, बल्कि पुतला है। इसी तस्वीर को राजस्थान की मनगढ़ंत घटना का बताकर उसे सांप्रदायिक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

क्या है वायरल?

विश्‍वास न्‍यूज के टिपलाइन नंबर +91 9599299372 पर भी कई यूजर्स ने इस तस्वीर को यह कहते हुए शेयर किया है, “_यह हिंदू लड़की राजस्थान की बिनीता है। वह कहती थीं कि सभी मुसलमान एक जैसे नहीं होते. मेरा मोहम्मद निर्दोष था. वह सरल है. जाने से पहले उसने यह बात अपने माता-पिता को बताई। 22 दिन बाद वह एक बोरे में मिली थी। यह मुस्लिम लड़का मोहम्मद है. एक फल विक्रेता. वह अपनी गर्लफ्रेंड बिनीता को बोरे में भरकर पुल के नीचे छोड़ने जा रहा है। कब उसका पैर बोरी से फिसल गया, उसे पता ही नहीं चला। कार के मालिक को धन्यवाद जिन्होंने पुलिस को बुलाया…!!_”

विश्वास न्यूज के टिपलाइन पर भेजा गया क्लेम।

सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर कई अन्य यूजर्स ने इस तस्वीर को समान सांप्रदायिक दावे के साथ शेयर किया है।

पड़ताल

सोशल मीडिया पर यह तस्वीर पहले भी समान संदर्भ में वायरल हो चुकी है, जिसे विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में फेक पाया था। फैक्ट चेक रिपोर्ट को यहां पढ़ा जा सकता है।

वास्तव में यह तस्वीर एक पुतले की है, जिसका उपयोग दुकानों पर कपड़ों को प्रदर्शित करने के लिए किया जाता है। मिस्र की वेबसाइट काहिरा 24 डॉटकॉम ने इस तस्‍वीर से संबंधित रिपोर्ट को 30 मई को पब्लिश करते हुए लिखा कि यह तस्‍वीर एक पुतले की है।

काहिरा 24 डॉटकॉम की वेबसाइट पर प्रकाशित रिपोर्ट।

पहले भी इस तस्वीर को राजस्थान में कथित लव जिहाद के दावे के साथ शेयर किया गया था और तब इसे लेकर हमने राज्य पुलिस के पीआरओ गोविंद पारीख से संपर्क किया था और उन्होंने पुष्टि करते हुए बताया था, “तस्‍वीर का राजस्‍थान से कोई संबंध नहीं है। ऐसी कोई घटना राजस्‍थान में नहीं हुई है।”

न्यजू सर्च में भी हमें ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं मिली, जिसमें राजस्थान में हुई ऐसी किसी घटना का जिक्र हो।

हालिया संपन्न विधानसभा चुनाव और अन्य उप-चुनावों से संबंधित अन्य वायरल दावों की फैक्ट चेक रिपोर्ट को विश्वास न्यूज के चुनाव सेक्शन में पढ़ा जा सकता है।

निष्कर्ष: मिस्र में कपड़े की दुकान पर लगाए जाने वाले पुतले  के साथ जाते एक व्यक्ति की पुरानी तस्वीर को राजस्थान में मुस्लिम प्रेमी के हिंदू प्रेमिका की हत्या कर उसकी लाश को ठिकाए जाने के फेक दावे से शेयर किया जा रहा है।

  • Claim Review : राजस्थान में मुस्लिम प्रेमी ने हिंदू प्रेमिका की हत्या कर उसकी लाश को ठिकाने लगाने की कोशिश की।
  • Claimed By : Tipline User
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later