X
X

Fact Check: भाजपा और AAP के चिह्न वाली टोपी पहने ज्योति मल्होत्रा की ये तस्वीरें AI निर्मित हैं, असली नहीं

भाजपा और ‘आप’ के चिह्न वाली टोपी और गमछा पहने ज्योति मल्होत्रा की ये तस्वीरें एआई निर्मित हैं।

outuber Jyoti Malhotra, Jyoti Malhotra, Jyoti Malhotra News, Jyoti Malhotra Photo, Jyoti Malhotra Viral Photo

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। हरियाणा के हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ज्योति से जोड़कर सोशल मीडिया पर दो टेंपलेट वायरल हो रहे हैं। इसमें यूट्यूबर को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) के चिह्रन वाली टोपी और गमछा पहने हुए दिखाया गया है। इस पर न्यूज चैनल आजतक का लोगो भी दिख रहा है। कुछ यूजर्स इसे असली समझकर शेयर कर रहे हैं।

विश्वास न्यूज की जांच में पता चला कि ज्योति की वायरल तस्वीरें एआई जेनरेटेड हैं। ये असली नहीं हैं। आजतक ने भी इस तरह की कोई तस्वीर पोस्ट नहीं की हैं।

वायरल पोस्ट

फेसबुक यूजर Kamlesh Singh ने 18 मई को तस्वीर पोस्ट (आर्काइव लिंक) करते हुए लिखा,

देश से गद्दारी के आरोप में हरियाणा की महिला यूट्यूबर गिरफ्तार
ज्योति मल्होत्रा समेत 6 लोगों को किया गिरफ्तार
ज्योति मल्होत्रा पर लगे जासूसी करने के आरोप
| Jyoti Malhotra Arrested Youtuber

एक्स यूजर @SakshiGupta_AAP ने भी इस टेंपलेट को पोस्ट (आर्काइव लिंक) किया है।

https://twitter.com/SakshiGupta_AAP/status/1924107205470519754

इसके जवाब में कुछ यूजस ने एक अन्य टैंपलेट को पोस्ट (आर्काइव लिंक) किया है, जिसमें यूट्यूबर को ‘आप’ के निशान झाड़ू वाली टोपी और गमछा पहने हुए दिखाया गया है।

पड़ताल

पहली तस्वीर

वायरल तस्वीर की जांच के लिए हमने इसे गूगल लेंस की मदद से सर्च किया, लेकिन ऐसी कोई फोटो नहीं मिली, जिससे इसकी पुष्टि हो सके। आजतक के सोशल मीडिया हैंडल पर भी हमें ऐसा कोई टेंपलेट नहीं मिला।

आजतक के सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किए गए टेंपलेट और वायरल टेंपलेट में अंतर साफ देखा जा सकता है।

वायरल तस्वीर को हमने एआई इमेज डिटेक्शन टूल से भी चेक किया। हाइव मॉडरेशन पर इस फोटो के 99 फीसदी से ज्यादा एआई संभावित बताया गया।

इजइटएआई ने भी इस तस्वीर के एआई निर्मित होने की संभावना जताई।

दूसरी तस्वीर

इसे भी गूगल लेंस से सर्च करने पर हमें आजतक के सोशल मीडिया हैंडल्स पर ऐसी कोई पोस्ट नहीं मिली।

इसे भी हमने हाइव मॉडरेशन और इजइटएआई से चेक किया। दोनों ने इसे एआई संभावित बताया है।

इस बारे में हमने आजतक के डिजिटल हेड विजय रावत से संपर्क किया। उन्होंने इन्हें एआई निर्मित तस्वीर बताया।

दैनिक जागरण की वेबसाइट पर 18 मई को छपी खबर के मुताबिक, हिसार पुलिस ने 17 मई को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को गिरफ्तार किया है। ज्योति के अलावा नूंह के अरमान, पानीपत से नोमान इलाही और कैथल से देवेंद्र सिंह ढिल्लो को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस के शक के दायरे में रोहतक से जुड़ा एक यूट्यूबर भी है। आरोप है कि वह ज्योति के साथ पाक उच्चायोग की पार्टी में शामिल हुआ था। ज्योति और अरमान पर पाकिस्तान उच्चायोग के अहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश के संपर्क में होने का आरोप लगा है। भारत सरकार ने दानिश को जासूसी कराने के आरोप में 13 मई को देश छोड़ने का आदेश दिया था।

एआई निर्मित तस्वीर को शेयर करने वाले फेसबुक यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। एक विचारधारा से प्रभावित यूजर के करीब दो लाख 28 हजार फॉलोअर्स हैं।

निष्कर्ष: भाजपा और ‘आप’ के चिह्न वाली टोपी और गमछा पहने ज्योति मल्होत्रा की ये तस्वीरें एआई निर्मित हैं।

  • Claim Review : भाजपा के चिह्रन वाली टोपी और गमछा पहने हुए ज्योति मल्होत्रा की तस्वीर।
  • Claimed By : FB User- Kamlesh Singh
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later