X
X

Fact Check: मल्लिकार्जुन खड़गे ने नहीं कहा, ‘राहुल नहीं बनेंगे देश के प्रधानमंत्री’, एडिटेड क्लिप वायरल

विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में इस दावे को गलत पाया। वायरल हो रहा वीडियो क्लिप एडिटेड है। असली वीडियो में खड़गे ने ऐसी कोई बात नहीं बोली थी। वीडियो के दो अलग अलग हिस्सों को जोड़कर फर्जी क्लिप को तैयार किया गया है।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)।  सोशल मीडिया पर कांग्रेस प्रेसिडेंट मल्लिकार्जुन खड़गे का एक वीडियो वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि उन्होंने एक रैली को संबोधित करते हुए कथित तौर पर कहा कि राहुल गांधी कभी भी इस देश के प्रधानमंत्री नहीं बन पाएंगे, क्योंकि वे हमेशा उल्टी बातें करते हैं।   

विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में इस दावे को गलत पाया। वायरल हो रहा वीडियो क्लिप एडिटेड है। असली वीडियो में खड़गे ने ऐसी कोई बात नहीं बोली थी। वीडियो के दो अलग-अलग हिस्सों को जोड़कर फर्जी क्लिप को तैयार किया गया है।

क्या है वायरल?

इंस्टाग्राम यूजर ‘team_hinduvadi‘ ने एडिटेड वायरल वीडियो क्लिप (आर्काइव लिंक) को शेयर किया। वायरल वीडियो क्लिप कुछ सेकेंड का है, जिसमें कांग्रेस प्रेसिडेंट मल्लिकार्जुन खड़गे को यह कहते हुए सुना जा सकता है, “राहुल गांधी प्रधानमंत्री कभी नहीं बनेंगे क्योंकि आकाश में चील उड़ती है तो यह बोलते हैं आकाश में भैंस उड़ रही है।” वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने लिखा, “राहुल गांधी जी इस देश के प्रधानमंत्री कभी नहीं बनेंगे- खड़गे।”

पड़ताल

वायरल वीडियो की पड़ताल के लिए हमने इस क्लिप के कीफ्रेम्स को गूगल लेंस की क मदद से सर्च किया। हमें यह पूरा वीडियो कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 7 जुलाई 2025 अपलोड मिला। यहां बताया गया कि यह रायपुर, छत्तीसगढ़ में आयोजित एक जनसभा का है। इस लगभग 1.5 घंटा लम्बे वीडियो में 1:05:35 पर दावे का पहला हिस्सा सुना जा सकता है। इसमें कांग्रेस के नेताओं पर आयकर और ईडी छापों के बारे में बात करते हुए खड़गे कहते हैं, “अगर पार्टी कमजोर होगी, तो राहुल गांधी जी देश के प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे। यह उनकी मंशा थी।”  

इसी वीडियो में इसके बाद टाइमस्टैम्प 1:06:55 पर वायरल वीडियो का दूसरा हिस्सा आता है। यहाँ नेशनल हेराल्ड केस के संदर्भ में बात करते हुए बीजेपी पर निशाना साधते हुए वे बोलते हैं, “कांग्रेस को हमेशा ये लोग बदनाम करते हैं। उनकी आदत है; अगर आसमान में कोई चील उड़ती है, तो वे कहते हैं कि यह भैंस है। यह उनकी आदत है, और वे लोगों को डराने की कोशिश करते हैं।”

कांग्रेस की वेबसाइट पर हमें 7 जुलाई 2025 को रायपुर में आयोजित इस जनसभा की ट्रांसक्रिप्ट भी मिली। यहां भी पढ़ा जा सकता है कि खड़गे ने वायरल वीडियो वाली बात नहीं कही थी।  

इसके बाद हमने वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रणव झा से भी बात की, जिन्होंने इस पोस्ट को फर्जी और क्लिप को एडिटेड बताया।

एडिटेड वीडियो को शेयर करने वाले इंस्टाग्राम यूजर ‘team_hinduvadi’ के 7000 से अधिक फॉलोअर्स हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में इस दावे को गलत पाया। वायरल हो रहा वीडियो क्लिप एडिटेड है। असली वीडियो में खड़गे ने ऐसी कोई बात नहीं बोली थी। वीडियो के दो अलग अलग हिस्सों को जोड़कर फर्जी क्लिप को तैयार किया गया है।

  • Claim Review : राहुल गांधी जी इस देश के प्रधानमंत्री कभी नहीं बनेंगे- खड़गे।
  • Claimed By : Instagram user ‘team_hinduvadi‘
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later