X
X

Fact Check: बेंगलुरु में हुए कार हादसे का वीडियो बिहार चुनाव नतीजों के खिलाफ प्रदर्शन का बताकर वायरल

बेंगलुरु में करीब एक माह पहले कार में आग लग गई थी। उस हादसे के वीडियो को बिहार चुनाव नतीजों के बाद का बताकर गलत दावा किया जा रहा है।

Bengaluru accident viral video, Bihar election results protest, Bihar election results, Bengaluru road accident vide

नई दिल्‍ली (विश्‍वास न्‍यूज)। बिहार चुनाव नतीजे सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक कार में लगी आग और उसे बुझाते हुए व्यक्ति को देखा जा सकता है। वीडियो में घटनास्थल पर लोगों की भीड़ भी दिख रही है। कुछ यूजर्स इसे शेयर कर दावा कर रहे हैं कि बिहार में एनडीए की जीत के बाद लोगों ने हिंसक प्रदर्शन किया।

विश्‍वास न्‍यूज की जांच में पता चला कि जलती हुई कार का वायरल वीडियो बेंगलुरु में हुए हादसे का है। वहां एक चलती हुई कार में आग लग गई थी। इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ था। उस हादसे के वीडियो को बिहार चुनाव नतीजों से जोड़कर वायरल किया जा रहा है।

क्या है वायरल पोस्ट?

इंस्टाग्राम यूजर mr_abhishek_yadav_302_ ने 24 नवंबर को एक वीडियो पोस्ट (आर्काइव लिंक) किया। इसमें सड़क पर हुई कार और आग को बुझाते व्यक्ति को देखा जा सकता है। मौके पर लोगों की भीड़ भी दिख रही है। वीडियो पर लिखा है, “बिहार में बीजेपी हटाने का नारा लगा चुकी है हिंदू मुस्लिम मिलकर अब तांडव शुरू हो गई“।  

पड़ताल

वायरल दावे की जांच के लिए हमने वीडियो का कीफ्रेम निकालकर उसे गूगल लेंस से सर्च किया। इंस्टाग्राम यूजर bengalurubro और यूट्यूब चैनल @safety_news ने इस वीडियो को सिल्क रोड, बेंगलुरु का बताते हुए 31 अक्टूबर को अपलोड किया है।

इंस्टाग्राम यूजर bengalurubro के अनुसार, बेंगलुरु में सिल्क रोड, रूपेना अग्रहरा के पास कार में आग लग गई।

थ्रेड यूजर vijayasangharshanews ने 31 अक्टूबर को इस हादसे से संबधित एक अन्य वीडियो को पोस्ट किया है। इसके मुताबिक, “31 अक्टूबर की सुबह बेंगलुरु में सिल्क बोर्ड जंक्शन के पास एक फॉक्सवैगन पोलो कार में आग लग गई, जिससे पीक ट्रैफिक आवर्स में आने-जाने वालों में घबराहट फैल गई। फायरफाइटर्स और ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंचे और आग को बुझाया। अच्छी बात ये है कि किसी के घायल होने की खबर नहीं है। इलेक्ट्रिकल शॉर्ट सर्किट होने का शक है, लेकिन अधिकारी सही वजह का पता लगा रहे हैं।”

थ्रेड यूजर के वीडियो और वायरल वीडियो की लोकेशन में समानता देखी जा सकती है।

टाइम्स ऑफ इंडिया बेंगलुरु के एक्स हैंडल से इस हादसे के वीडियो पोस्ट करते हुए जानकारी दी गई, 30 अक्टूबर की शाम को रूपेना अग्रहारा के पास होसुर रोड पर एक कार में अचानक आग लग गई। समय रहते सभी लोग बाहर निकल गए, जिससे कोई घायल नहीं हुआ।

इस बारे में हमने कर्नाटक में टीवी जर्नलिस्ट यासिर खान से संपर्क किया। उन्होंने वीडियो को बेंगलुरु में हुए हादसे का बताया।

गलत दावा करने वाले यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। एक विचारधारा से प्रभावित यूजर के 14 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं।

बिहार चुनाव नतीजों के बाद कई वीडियो वहां हुए विरोध प्रदर्शन का बताकर शेयर किए गए हैं। इनसे संबंधित फैक्ट चेक रिपोर्ट को यहां पढ़ा जा सकता है।

निष्कर्ष: बेंगलुरु में करीब एक माह पहले कार में आग लग गई थी। उस हादसे के वीडियो को बिहार चुनाव नतीजों के बाद का बताकर गलत दावा किया जा रहा है।

  • Claim Review : बिहार में एनडीए की जीत के बाद लोगों ने हिंसक प्रदर्शन किया।
  • Claimed By : Insta User- mr_abhishek_yadav_302_
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later