X
X

Fact Check: वायरल वीडियो राहुल गांधी की सितंबर 2021 में माता वैष्णो देवी की यात्रा का है, चैत्र नवरात्र  2025 का नहीं

विश्वास न्यूज की जांच में पता चला कि यह वायरल वीडियो 2021 का है, जब राहुल गांधी ने माता वैष्णो देवी की यात्रा की थी। हाल में उनकी वैष्णो देवी यात्रा को लेकर कोई खबर नहीं आयी है। 

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)।  सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाते देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर इस वीडियो को शेयर कर दावा कर  रहे हैं कि यह वीडियो हालिया है और चैत्र नवरात्र  के दूसरे  दिन गांधी ने वैष्णो देवी  दर्शन किये।

विश्वास न्यूज की जांच में पता चला कि यह वीडियो 2021 का है, जब राहुल ने माता वैष्णो देवी की यात्रा की थी।

क्या है वायरल पोस्ट में?

एक्स यूजर Matsya TV ने 31 मार्च को वीडियो को शेयर (आर्काइव लिंक) करते हुए दावा किया, “कांग्रेस सांसद राहुल गांधी एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए पहुंचे। इससे पहले भी पिछले साल राहुल गांधी माता वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंचे थे।”

पड़ताल

इस पोस्ट की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले कीवर्ड्स से ढूंढा कि क्या राहुल गांधी हाल फिलहाल में वैष्णो देवी दर्शन के लिए गए हैं? हमें कहीं भी उनकी ऐसी किसी हालिया यात्रा की को कोई खबर नहीं मिली, मगर 2021 की कई खबरें मिली, जिनमें बताया गया था कि उन्होंने 10 सितंबर को माता वैष्णो देवी के दर्शन किये थे।

टाइम्स ऑफ़ इंडिया की 10 सितंबर 2021 की खबर के अनुसार, “कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को जम्मू की अपनी दो दिवसीय यात्रा के पहले दिन कटरा से पैदल माता वैष्णो देवी मंदिर पहुंचे।”

कीवर्ड्स से ढूंढ़ने पर हमें राहुल गांधी की वैष्णो देवी यात्रा को लेकर उनके यूट्यूब चैनल पर 10 सितंबर 2021 को अपलोडेड एक वीडियो मिला। इस वीडियो का शीर्षक है- “श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन।” इस वीडियो में वायरल क्लिप के दृश्य 1 मिनट 45 सेकंड के बाद से देखे जा सकते  हैं।

हमने इस विषय में पुष्टि के लिए जम्मू में दैनिक जागरण के वरिष्ठ संवाददाता आंचल सिंह से बात की। उन्होंने कन्फर्म किया कि वायरल वीडियो 2021 का है।  

पुराने वीडियो को शेयर कर भ्रम फैलाने वाले यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। फेसबुक यूजर Matsya TV के 5 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की जांच में पता चला कि यह वायरल वीडियो 2021 का है, जब राहुल गांधी ने माता वैष्णो देवी की यात्रा की थी। हाल में उनकी वैष्णो देवी यात्रा को लेकर कोई खबर नहीं आयी है। 

  • Claim Review : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए पहुंचे
  • Claimed By : FB User Matsya TV
  • Fact Check : भ्रामक

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later