X
X

Fact Check : कमलनाथ ने राहुल गांधी को नहीं बताया ‘शिव का अवतार’, Fake बयान वायरल

पड़ताल में इसे फर्जी पाया। उन्‍होंने कभी भी राहुल गांधी को लेकर ऐसा कोई बयान नहीं दिया।

नई दिल्‍ली (Vishvas News)। सोशल मीडिया में एक बार फिर से मध्‍य प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री कमलनाथ के नाम पर एक पोस्‍ट वायरल हो रही है। इसमें दावा किया गया कि कमलनाथ ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को शिव का अवतार बताया है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स इसे सच समझकर वायरल कर रहे हैं।

विश्‍वास न्‍यूज पहले भी विस्‍तार से क‍मलनाथ के नाम पर वायरल बयान की जांच कर चुका है। हमने अपनी पड़ताल में इसे फर्जी पाया। उन्‍होंने कभी भी राहुल गांधी को लेकर ऐसा कोई बयान नहीं दिया।

क्‍या हो रहा है वायरल

फेसबुक यूजर आनंद के पांडेय ने 3 अगस्‍त को एक पोस्‍ट के माध्‍यम से दावा किया, “राहुल गांधी शिव के अवतार हैं -कमलनाथ !! थोड़ा सा ‘जहर’ देकर चेक कर लीजिए जनता को भरोसा भी हो जाएगा और जनता को सबूत भी चाहिए!”

वायरल पोस्‍ट के कंटेंट को यहां ज्‍यों का त्‍यों लिखा गया है। इसे सच मानकर कई यूजर्स शेयर कर रहे हैं। पोस्‍ट का आर्काइव वर्जन यहां देखें।

पड़ताल

विश्‍वास न्‍यूज ने 27 अप्रैल 2023 को इसी दावे की पड़ताल की थी। इसके लिए सबसे पहले गूगल ओपन सर्च टूल का इस्‍तेमाल किया गया था। सर्च के दौरान हमें ऐसी कोई खबर नहीं मिली थी, जो कमलनाथ के नाम पर वायरल बयान की पुष्टि कर सके। सर्च के दौरान हमें एक ऐसी खबर जरूर मिली, जिसमें यूपी के प्रयागराज में कांग्रेसियों ने राहुल गांधी को भोलेनाथ का अवतार बताया था।

16 दिसंबर 2017 को न्‍यूज 18 की वेबसाइट पर पब्लिश एक खबर में बताया गया कि प्रयागराज में कांग्रेसियों ने राहुल गांधी को भोलेनाथ का अवतार बता दिया। राहुल के राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित होने के बाद कांग्रेसी नेता ने शहर में पोस्टर लगाया है। इसमें राहुल को भगवान शिव के नीलकंठ अवतार में दिखाया गया है। पोस्‍टर को आनंद भवन के बाहर लगाया गया है।

विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल दावे को लेकर मध्‍य प्रदेश कांग्रेस के महासचिव रवि सक्‍सेना से भी संपर्क किया। उन्‍होंने बताया कि कमलनाथ ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है।

विश्‍वास न्‍यूज की पिछली पड़ताल को विस्‍तार से यहां पढ़ा जा सकता है।

जांच के अंत में फर्जी पोस्‍ट करने वाले यूजर की जांच की गई। आनंद के पांडेय नाम का यूजर वाराणसी का रहने वाला है। इसे दो हजार से ज्‍यादा लोग फॉलो करते हैं।

निष्‍कर्ष : विश्‍वास न्‍यूज की पड़ताल में वायरल पोस्‍ट फर्जी साबित हुई। कमलनाथ ने कभी भी राहुल गांधी को शिव का अवतार नहीं बताया था।

  • Claim Review : कमलनाथ ने राहुल गांधी को बताया शिव का अवतार
  • Claimed By : FB User Anand K Pandey
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later