X
X

Fact Check : पेट्रोल के दाम में नहीं हुई भारी-भरकम कमी, फर्जी दावा हुआ वायरल

विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल पोस्‍ट की जांच की। दावा बेबुनियाद और फर्जी साबित हुआ।

नई दिल्‍ली (Vishvas News)। सोशल मीडिया पर रील के फॉर्मेट में एक क्लिप वायरल हो रही है। इसमें बॉलीवुड के एक गाने का इस्‍तेमाल करते हुए दावा किया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जुलाई से 45 रुपए प्रति लीटर पेट्रोल की घोषणा की है।

वीडियो को सच मानकर कई यूजर्स इसे अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल्‍स पर शेयर कर रहे हैं। विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल पोस्‍ट की जांच की। दावा बेबुनियाद और फर्जी साबित हुआ।

क्‍या हो रहा है वायरल

इंस्‍टाग्राम यूजर Umesh Kushwaha ने 28 जून को एक वीडियो को पोस्‍ट करते हुए दावा किया कि 1 जुलाई से होगा 45 रुपया प्रति लीटर पेट्रोल।

वायरल पोस्‍ट के कंटेंट को यहां ज्‍यों का त्‍यों लिखा गया है। इसे सच मानकर कई यूजर्स शेयर कर रहे हैं। पोस्‍ट का आर्काइव वर्जन यहां देख सकते हैं।

पड़ताल

देश में पेट्रोल के दामों में यदि इतना बड़ा बदलाव होता, तो वह जरूर खबरों में सबसे बड़ी खबर होती। लेकिन गूगल ओपन सर्च टूल के जरिए खोजने पर हमें एक भी ऐसी खबर नहीं मिली, जो इस बात की पुष्टि कर सके कि पेट्रोल के दाम कम होकर 45 रुपए पर आ गई है।

जांच को आगे बढ़ाते हुए हमने वायरल पोस्‍ट करने वाले यूजर के हैंडल को स्‍कैन किया। उमेश कुशवाहा नाम के इस यूजर के इंस्‍टाग्राम हैंडल पर हमें अलग-अलग तारीखों के साथ वायरल वीडियो जैसी रील्‍स मिली। इन रील्‍स में कभी पेट्रोल के दाम बढ़ने की बात की गई, तो कभी किसी रील में दाम घटने की। इस हैंडल्‍स की स्‍कैनिंग से एक बात तो साफ हो गई कि यहां अपलोड रील्‍स ज्‍यादा से ज्‍यादा व्‍यू के लिए डाली गई है।

पड़ताल के दौरान हमने आज (2 जुलाई 2025) के पेट्रोल के दाम चेक किए । हमें किसी भी शहर में 45 रुपए प्रति लीटर का भाव नहीं दिखा। प्रमुख शहरों में पेट्रोल की कीमतों को नीचे देखा जा सकता है।

विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल पोस्‍ट को लेकर भाजपा के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता डॉ. विजय सोनकर शास्त्री से भी बात की। उन्‍होंने बताया कि यदि पीएम मोदी इतना बड़ा फैसला लेते, तो वह जरूर मीडिया में आता। कुछ लोग गलत वीडियो बनाकर पीएम मोदी के नाम का दुरुपयोग करते हैं।

पड़ताल के अंत में हमने फर्जी पोस्‍ट करने वाले यूजर की जांच की। पता चला कि उमेश कुशवाहा नाम के इस इंस्‍टाग्राम हैंडल को जून 2025 को बनाया गया। इसे दो हजार से ज्‍यादा लोग फॉलो कर रहे हैं।

निष्‍कर्ष : विश्‍वास न्‍यूज की पड़ताल में वायरल पोस्‍ट फर्जी साबित हुई। पेट्रोल के दामों में कोई कमी नहीं हुई है।

  • Claim Review : पेट्रोल के दाम में हुई भारी कमी
  • Claimed By : IG User Umesh Kushwaha
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later