Fact Check: फ्री स्कूटी योजना के नाम से वायरल पोस्ट फर्जी है, केंद्र सरकार नहीं चला रही ऐसी कोई स्कीम
विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि फ्री स्कूटी योजना के नाम से वायरल दावा गलत है। केंद्र सरकार की तरफ से इस तरह की कोई योजना नहीं चलाई जा रही है। असल में वायरल वेबसाइट पर इसी तरह की फर्जी खबरों के बारे में बताया गया है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, व्यूज और लाइक पाने के लिए क्लिकबेट लिंक और वीडियो को गलत जानकारी के साथ शेयर किया जा रहा है, ताकि मोनेटाइजेशन के जरिए पैसे कमाए जा सके।
- By: Pragya Shukla
- Published: Dec 11, 2024 at 06:58 PM
- Updated: Dec 12, 2024 at 07:09 PM
नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार ने पीएम फ्री स्कूटी योजना शुरू की है। इस योजना के तहत सरकार सभी लड़कियों को मुफ्त में स्कूटी दे रही है । पोस्ट में फ्री स्कूटी पाने के लिए खबर बाजार डॉट इन की वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भरने के लिए कहा जा रहा है।
विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है। केंद्र सरकार की तरफ से इस तरह की कोई योजना नहीं चलाई जा रही है। असल में वायरल वेबसाइट पर इसी तरह की फर्जी खबरों के बारे में बताया गया है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, व्यूज और लाइक पाने के लिए क्लिकबेट लिंक और वीडियो को गलत जानकारी के साथ शेयर किया जा रहा है, ताकि मोनेटाइजेशन के जरिए पैसे कमाए जा सके।
क्या हो रहा है वायरल ?
इंस्टाग्राम यूजर ‘पीएम सहाय डॉट इन’ ने 11 दिसंबर 2024 को वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “अब सरकार हर बेटी फ्री में स्कूटी दे रही हे आवेदन करने के लिए khabarbazar .in साइट पे जाके फॉर्म भर दीजिये।”
पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल
वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया। हमें दावे से जुड़ी कोई विश्वसनीय न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली। हालांकि, हमें गूगल पर कई ऐसी फर्जी वेबसाइट मिली, जिस पर इस तरह के फर्जी दावे किए गए थे।
हमने पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए पोस्ट में बताई गई खबर बाजार वेबसाइट के बारे में खंगालना शुरू किया। हमने पाया कि वेबसाइट पर इसी तरह की फर्जी रिपोर्ट्स को प्रकाशित किया गया है, जिनमें बताया गया है कि फ्री लैपटॉप और मोबाइल या फिर फ्री मोबाइल रिचार्ज को कैसे पाया जाए।

जांच के दौरान हमें वायरल दावे से जुड़ी एक पोस्ट पीआईबी फैक्ट चेक के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर मिली। मौजूद जानकारी के मुताबिक, वायरल दावा फर्जी है। भारत सरकार की ओर से इस तरह की कोई भी योजना नहीं चलाई जा रही है।
अधिक जानकारी के लिए हमने साइबर एक्सपर्ट एवं सेंटर फॉर रिसर्च ऑन साइबर क्राइम एंड साइबर लॉ के चेयरमैन अनुज अग्रवाल से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि यह एक क्लिकबेट लिंक है। यूजर इसके जरिए व्यूज और लाइक पाना चाहता है, ताकि वो मोनेटाइजेशन के जरिए पैसे कमा सके।
गौर करने पर हमने पाया कि वीडियो को शेयर करने वाले इंस्टाग्राम यूजर का नाम ‘पीएम सहाय डॉट इन’ है। हमने इस वेबसाइट के बारे में भी गूगल पर सर्च किया। हमने सिस्टम ने हमें चेतावनी देते हुए वेबसाइट को खतरनाक और डेटा चोरी करने वाला बताया।

अंत में हमने वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर इसी तरह के फेक पोस्ट को शेयर करता है। यूजर को 16 सौ से अधिक लोग फॉलो करते हैं।
निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि फ्री स्कूटी योजना के नाम से वायरल दावा गलत है। केंद्र सरकार की तरफ से इस तरह की कोई योजना नहीं चलाई जा रही है। असल में वायरल वेबसाइट पर इसी तरह की फर्जी खबरों के बारे में बताया गया है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, व्यूज और लाइक पाने के लिए क्लिकबेट लिंक और वीडियो को गलत जानकारी के साथ शेयर किया जा रहा है, ताकि मोनेटाइजेशन के जरिए पैसे कमाए जा सके।
- Claim Review : फ्री स्कूटी योजना में आवेदन करने का लिंक।
- Claimed By : Inst user pmsahai.in
- Fact Check : झूठ
पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं
सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...












