X
X

Fact Check : पति-पत्नी के लिए पोस्ट ऑफिस में ऐसी कोई योजना नहीं, फिशिंग लिंक हुआ वायरल

पोस्ट ऑफिस योजना के नाम पर वायरल वेबसाइट सरकारी नहीं है और न ही यह पोस्ट ऑफिस की आधिकारिक वेबसाइट है।

  • By: Pragya Shukla
  • Published: Jun 4, 2025 at 05:22 PM
  • Updated: Sep 17, 2025 at 02:29 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि पोस्ट ऑफिस की ओर से एक नई योजना शुरू की गई है। इस योजना के जरिये पति और पत्नी हर महीने 36 से चालीस हजार रुपये पा सकते हैं। बायो में फॉर्म का लिंक दिया गया है, इसे भरकर इस योजना का लाभ उठाया जा सकता है। 

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है। पोस्ट में बताई जा रही वेबसाइट सरकारी नहीं है और न ही यह  पोस्ट ऑफिस की आधिकारिक वेबसाइट है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, अनजान लिंक पर क्लिक करना आर्थिक रूप से खतरनाक साबित हो सकता है।

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक यूजर Govt_gyan26 ने वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, पोस्ट ऑफिस योजना।

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल 

पहले भी पोस्ट ऑफिस योजना के नाम पर इस तरह के दावे वायरल हो चुके हैं। विश्वास न्यूज ने उनकी पड़ताल कर सच्चाई सामने रखी थी। पूरी रिपोर्ट को यहां पर पढ़ा जा सकता है।

हमने वीडियो में बताये जा रही वेबसाइट सुशील जॉब डॉट कॉम को खंगालना शुरू किया। हमने पाया कि इस वेबसाइट पर लोन और सरकारी योजनाओं के बारे में बताया गया है। 

वायरल पोस्ट में दिये गये वेबसाइट का लिंक सुशील जॉब डॉट कॉम है, जबकि इंडिया पोस्ट की वेबसाइट का लिंक इंडिया पोस्ट गवर्नमेंट डॉट इन है। 

हमने इंडिया पोस्ट की वेबसाइट पर मौजूद स्कीम के बारे में भी सर्च किया। हमें पति-पत्नी से जुड़ी इस तरह की किसी भी स्कीम से जुड़ी कोई जानकारी नहीं मिली। हालांकि, कई ऐसी स्कीम पोस्ट ऑफिस की वेबसाइट पर मौजूद हैं, जिनमें दो एडल्ट जॉइंट खाता खुलवाकर उसका लाभ पा सकते हैं। 

वेबसाइट के बारे में जानने के लिए हमने whois पर सर्च किया। हमने पाया कि वेबसाइट को जून 2023 में एक प्राइवेट यूजर ने बनवाया था।

सोशल मीडिया पर पहले भी यह दावा वायरल हो चुका है। उस दौरान हमने साइबर एक्सपर्ट एवं सेंटर फॉर रिसर्च ऑन साइबर क्राइम एंड साइबर लॉ के चेयरमैन अनुज अग्रवाल से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि हैकर्स अक्सर पैसों का लालच देकर लोगों को लिंक क्लिक करने के लिए कहते हैं। लोग पैसों के लालच में आकर लिंक पर क्लिक कर अपनी निजी जानकारी शेयर कर देते हैं। ऐसे में साइबर ठग इस निजी जानकारी का दुरुपयोग कर सकते हैं। इस तरह के लुभावने संदेशों से सावधान रहना चाहिए। अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचना चाहिए। न ही किसी अनजान ऐप  को फोन में इंस्टॉल या फिर उससे लोन के लिए अप्लाई करना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से आपकी निजी जानकारी हैकर्स के हाथ लग सकती हैं और आर्थिक नुकसान हो सकता है। कई लोग व्यूज और लाइक पाने के लिए भी इस तरह की फर्जी पोस्ट को शेयर करते हैं। 

अंत में हमने वायरल पोस्ट को शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को खंगाला। हमने पाया कि यूजर इसी तरह की फर्जी पोस्ट को शेयर करता है।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि पोस्ट ऑफिस योजना के नाम पर वायरल वेबसाइट सरकारी नहीं है और न ही यह पोस्ट ऑफिस की आधिकारिक वेबसाइट है।

  • Claim Review : पोस्ट ऑफिस योजना के जरिये पाये 36 हजार रुपये, लिंक पर क्लिक कर भरें फॉर्म।
  • Claimed By : FB User govt_gyan26
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later