X
X

Fact Check: फ्लिपकार्ट की फर्जी वेबसाइट का लिंक क्रिसमस धमाका के फेक ऑफर के साथ वायरल

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल लिंक फर्जी है। फ्लिपकार्ट की क्रिसमस धमाका सेल सोनी के होम थिएटर स्पीकर 299 रुपए और 499 रुपए में नहीं मिल रहे हैं। वायरल किया जा रहा लिंक फ्लिपकार्ट की वेबसाइट का नहीं है। असली वेबसाइट पर हमें इस तरह का कोई ऑफर नहीं मिला।

  • By: Umam Noor
  • Published: Dec 26, 2024 at 01:33 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक लिंक को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट पर क्रिसमस धमाका सेल चल रहा है। इस सेल में सोनी का D40M2 होम थिएटर स्पीकर 299 रुपए और 499 रुपए में मिल रहा है। लिंक पर क्लिक कर इन होम थिएटर स्पीकर को खरीदा जा सकता है।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल लिंक फर्जी है। फ्लिपकार्ट की क्रिसमस धमाका सेल सोनी के होम थिएटर स्पीकर 299 रुपए और 499 रुपए में नहीं मिल रहे हैं। वायरल किया जा रहा लिंक फ्लिपकार्ट की वेबसाइट का नहीं है। असली वेबसाइट पर हमें इस तरह का कोई ऑफर नहीं मिला।

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक यूजर ने वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “फ्लिपकार्ट क्रिसमस धमाका ऑफर।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल

अपनी पड़ताल को शुरू करते हुए सबसे पहले हमने वायरल पोस्ट में दिए गए लिंक के यूआरएल पर गौर से देखा। हमने पाया कि असली वेबसाइट का लिंक फ्लिपकार्ट डॉट कॉम है। जबकि वायरल की जा रही वेबसाइट का लिंक wintersavingday.tech है।

पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने फ्लिपकार्ट की वेबसाइट पर जाकर सोनी के D40M2 होम थिएटर स्पीकर के 299 और 499 मिलने के लेटेस्ट ऑफर के बारे में चेक किया। हमें ऐसा कोई ऑफर वहां पर नहीं मिला।

वायरल पोस्ट में मौजूद लिंक की सच्चाई जानने के लिए जब हमने उस पर क्लिक किया और हमने पाया कि वेबसाइट अब लाइव नहीं है।

हमने इस वेबसाइट के बारे में और जानने के लिए whois पर चेक किया। हमने पाया कि इस वेबसाइट को यूएस में प्राइवेट यूजर द्वारा 25 दिसंबर 2024 में बनाया गया है।

अधिक जानकारी के लिए हमने साइबर एक्सपर्ट अनुज अग्रवाल से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि ”हैकर्स धोखाधड़ी करने के लिए अक्सर ऑफर्स का लालच देते हैं। इसके लिए वो प्रॉक्सी वेबसाइट्स का इस्तेमाल करते हैं। वो हूबहू फ्लिपकार्ट अमेजन जैसी वेबसाइट बनाते हैं और उस पर लुभावने ऑफर देते हैं। इसलिए यूजर्स ज्यादा गौर नहीं करते हैं।”

एनडीटीवी की 24 दिसंबर 2024 को प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लिपकार्ट अपने कस्टमर्स के लिए क्रिसमस सेल लेकर आया था। इस सेल के दौरान कंपनी ने कई प्रोडक्ट्स पर अच्छे ऑफर दिए थे।  

अंत में हमने वायरल लिंक को शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर इसी तरह की फर्जी पोस्ट को शेयर करता है।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल लिंक फर्जी है। फ्लिपकार्ट की क्रिसमस धमाका सेल सोनी के होम थिएटर स्पीकर 299 रुपए और 499 रुपए में नहीं मिल रहे हैं। वायरल किया जा रहा लिंक फ्लिपकार्ट की वेबसाइट का नहीं है। असली वेबसाइट पर हमें इस तरह का कोई ऑफर नहीं मिला।

  • Claim Review : फ्लिपकार्ट की क्रिसमस धमाका सेल में सोनी का D40M2 होम थिएटर स्पीकर 299 और 499 में मिल रहा है।
  • Claimed By : FB Page- Deal of the day
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later