X
X

Fact Check : IPL में RCB की जीत पर टाटा कंपनी नहीं दे रही है फ्री रिचार्ज ऑफर

विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि RCB की IPL फाइनल में जीत के नाम पर टाटा कंपनी द्वारा मुफ्त रिचार्ज दिए जाने का दावा फर्जी है। टाटा कंपनी की तरफ से ऐसा कोई ऑफर नहीं दिया जा रहा है।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक वायरल पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि आईपीएल में RCB की जीत की ख़ुशी में टाटा कंपनी तीन महीने का रिचार्ज फ्री दे रही है। पोस्ट में एक लिंक भी शेयर किया जा रहा है।  

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है। टाटा कंपनी की तरफ से ऐसा कोई ऑफर नहीं दिया जा रहा है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि ऐसे किसी भी लिंक पर क्लिक न करें।

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक यूजर Rani Singhania ने 5 जून 2025 को वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “RCB के IPL फाइनल जीतने की खुशी में टाटा कम्पनी दे रही है सभी भारतीय यूजर्स को ₹799 वाला 3 महीने का रिचार्ज वो भी बिल्कुल फ्री में। तो नीचे दी गई नीले रंग के लिंक पर क्लिक करके अपना रिचार्ज अभी करें।” पोस्ट के साथ में इ लिंक भी दिया गया जिसे सुरक्षा कारणों से हम यहां नहीं दे रहे हैं।

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल

पड़ताल शुरू करते हुए हमने सबसे पहले इस लिंक पर सेफ्टी टूल्स की मदद से क्लिक किया, मगर यह ओपन नहीं हुआ और सिस्टम ने इसे हाई रिस्क बताया।

वायरल दावे की पड़ताल करने के लिए हमने टाटा कंपनी के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स को खंगालना शुरू किया। हमने इंस्टाग्राम, एक्स (ट्विटर) अकाउंट और फेसबुक पेज को खंगाला, मगर हमें वायरल दावे से जुड़ी ऐसी कोई पोस्ट नहीं मिली।

 टाटा की आधिकारिक वेबसाइट पर भी हमें इस तरह की कोई जानकारी नहीं मिली।  

 हमने इस मामले में टाटा ट्रस्ट के कॉरपोरेट  कम्युनिकेशन पर्सनल  बॉब जॉन से बात की। उन्होंने कन्फर्म किया कि ऐसा कोई ऑफर नहीं दिया जा रहा है।

इस मामले में भारतीय साइबर आर्मी के संस्थापक किशलय चौधरी का कहना है, ‘यह लिंक फर्जी है। ऐसे किसी भी संदेहजनक लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए। अगर टाटा की तरफ से ऐसा कोई ऑफर दिया जाएगा तो उनकी वेबसाइट और सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी होगी। यूजर को ऐसे किसी भी लिंक पर क्लिक करने से पहले उसकी जांच कर लेनी चाहिए।

पड़ताल के अंत में हमने इस लिंक को शेयर करने वाली फेसबुक यूजर Rani Singhania के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर के लगभग 5000 फेसबुक फ्रेंड्स हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि RCB की IPL फाइनल में जीत के नाम पर टाटा कंपनी द्वारा मुफ्त रिचार्ज दिए जाने का दावा फर्जी है। टाटा कंपनी की तरफ से ऐसा कोई ऑफर नहीं दिया जा रहा है।

  • Claim Review : आईपीएल में RCB की जीत की ख़ुशी में टाटा कंपनी तीन महीने का रिचार्ज फ्री दे रही है
  • Claimed By : Facebook user Rani Singhania
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later