Fact Check : लॉटरी जीतने के नाम पर पाकिस्तान से फैलाई गई स्कैम वाली पोस्ट
विश्वास न्यूज की पड़ताल में यह एक स्कैम साबित हुआ। ऐसे स्कैम के जरिए लोगों के मोबाइल नंबर लेकर किसी बड़े घोटाले को अंजाम दिया जा सकता है।
- By: Ashish Maharishi
- Published: Apr 4, 2025 at 05:25 PM
नई दिल्ली (Vishvas News)। बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की एक तस्वीर का इस्तेमाल करते हुए 25 लाख की लॉटरी जीतने के नाम पर एक पोस्ट वायरल हो रही है। इसमें एक वॉट्सऐप नंबर के लिंक का इस्तेमाल करते हुए कॉल करने को कहा जा रहा है।
विश्वास न्यूज की पड़ताल में यह एक स्कैम साबित हुआ। ऐसे स्कैम के जरिए लोगों के मोबाइल नंबर लेकर किसी बड़े घोटाले को अंजाम दिया जा सकता है। पाकिस्तान के नंबर के जरिए फ्रॉड किया जा रहा है।
क्या हो रहा है वायरल
फेसबुक यूजर सना कुमार ने एक पोस्ट करते हुए दावा किया, “आप का स्वागत है 25.00.000 लाख का लॉटरी जीत हुआ है लिंक प्रति क्लिक करें आप लॉटरी नंबर 404 मैं व्हाट्सएप नंबर। लॉटरी नंबर। नो चैट ओनली कॉल ओके सर को सेल करो।”

वायरल पोस्ट के कंटेंट को यहां ज्यों का त्यों ही लिखा गया है। इसके आर्काइव वर्जन को यहां देखा जा सकता है।
पड़ताल
विश्वास न्यूज ने वायरल पोस्ट की सच्चाई सामने लाने के लिए सबसे पहले दिए गए नंबर पर कॉल किया। ट्रू कॉलर से हमें पता चला कि यह नंबर पाकिस्तान का है। इससे यह तय हो गया कि यह किसी प्रकार का स्कैम है।

जांच को आगे बढ़ाते हुए हमने गूगल ओपन सर्च टूल के जरिए सर्च किया। हमें कई ऐसी खबरें मिलीं, जिसमें बताया गया कि पाकिस्तान के नंबर के जरिए लॉटरी जीतने का मैसेज भेजकर लोगों के साथ ठगी की जा रही है। जागरण डॉट कॉम की एक खबर के मुताबिक, मेरठ के एक शख्स के पास पाकिस्तान से लॉटरी जीतने का मैसेज आया था। जिसके बाद उसने पुलिस से शिकायत की। हमें सर्च के दौरान ऐसी कई खबरें मिलीं।
विश्वास न्यूज ने जांच को आगे बढ़ाते हुए साइबर सिक्युरिटी एक्सपर्ट चातक वाजपेयी से संपर्क किया। उनके साथ वायरल पोस्ट को शेयर किया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस तरह के मैसेज के जरिए फाइनेंशियल फ्राॅड हो सकता है। कभी भी किसी भी माध्यम से ऐसे मैसेज पर रिप्लाई नहीं करना चाहिए।
पड़ताल के अंत में फेसबुक पेज की जांच की गई। सना कुमारी नाम की इस यूजर को छह हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। इससे ज्यादा जानकारी इस पेज के बारे में नहीं मिली।
निष्कर्ष : विश्वास न्यूज की पड़ताल में 25 लाख की लॉटरी के नाम पर वायरल मैसेज फर्जी साबित हुआ। पाकिस्तान के नंबर के जरिए यह फ्रॉड किया जा रहा है।
- Claim Review : 25 लाख की लॉटरी
- Claimed By : FB User Sana Kumari
- Fact Check : झूठ
पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं
सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...












