X
X

Fact Check: Bihar STET 14 अक्टूबर से ही होगी, तिथि बढ़ने की वायरल पोस्ट फेक

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की माध्यमिक शिक्षा पात्रता परीक्षा 14 अक्टूबर से शुरू होगी। इसकी तिथि में परिवर्तन की वायरल पोस्ट फेक है। बोर्ड ने भी ऐसी अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की सलाह दी है।

Bihar STET 2025 exam date, Bihar STET news, Bihar STET 2025, Bihar STET 2025 admit card, Bihar STET 2025 exam schedule, Bihar STET exam date extended

नई दिल्‍ली (विश्‍वास न्‍यूज)। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से माध्यमिक शिक्षा पात्रता परीक्षा (STET) को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है। इसमें दावा किया गया है कि बीएसईबी की एसटीईटी 2025 परीक्षा 24 नवंबर को होगी। इसके लिए 21 नवंबर से एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जांएगे।

विश्‍वास न्‍यूज ने इसकी जांच की तो पता चला कि यह परीक्षा अपनी निर्धारित तिथि 14 अक्टूबर को ही होगी। बोर्ड की तरफ से तिथि में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। असली पोस्ट को एडिट करके उसमें तिथियां बदलकर उसे वायरल किया जा रहा है।

क्या है वायरल पोस्ट?

फेसबुक यूजर ‘हिंदी प्राध्यापक पंकज वर्मा’ ने 8 अक्टूबर को एक पोस्ट (आर्काइव लिंक) की है। इसमें एक नोटिस के साथ लिखा है, “BSEB STET 2025 Exam Postponed Notice
परीक्षा- 24 नवंबर से होगी
एडमिट कार्ड 21 नवंबर से

नोटिस में भी दिया गया है कि परीक्षा 24 नवंबर से आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 21 नवंबर को आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड हो जाएगा, जिसे यूजर आईडी और पासवर्ड से डाउनलोड कर सकेंगे।

पड़ताल

वायरल दावे की जांच के लिए हमने सबसे पहले कीवर्ड से इस बारे में गूगल पर सर्च किया। 13 अक्टूबर को दैनिक जागरण की वेबसाइट पर छपी खबर के अनुसार, एसटीईटी 2025 14 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक होगी। उम्मीदवार BSEB की ऑफिशियल वेबसाइट बीएसईबीएसटीईटी डॉट ओआरजी से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

11 अक्टूबर को अमर उजाला की वेबसाइट पर छपी रिपोर्ट के मुताबिक, बोर्ड ने सूचित किया है कि परीक्षा तिथि में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। इस तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। परीक्षा 14 अक्टूबर से कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) मोड में होगी।

बीएसईबी के एक्स हैंडल से 8 अक्टूबर को एक नोटिस पोस्ट करके जानकारी दी गई है कि परीक्षा की तिथि में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इससे संबंधित सूचनाओं के लिए बोर्ड के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स पर चेक किया जा सकता है। पोस्ट में दिए गए नोटिस में भी परीक्षा शुरू होने की तारीख 14 अक्टूबर से दी गई है। साथ ही एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तिथि 11 अक्टूबर से बताई गई है।

वायरल और असली नोटिस को देखने पर पता चलता है कि दोनों में बस तारीखों का अंतर है।

इस बारे में हमने पटना दैनिक जागरण के संपादकीय प्रभारी अश्विनी कुमार सिंह से संपर्क किया। उन्होंने इसे फेक बताया। उनका कहना है कि परीक्षा की तारीख में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

फेक नोटिस को शेयर करने वाले फेसबुक यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। यूजर के 41 हजार फॉलोअर्स हैं।

निष्कर्ष: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की माध्यमिक शिक्षा पात्रता परीक्षा 14 अक्टूबर से शुरू होगी। इसकी तिथि में परिवर्तन की वायरल पोस्ट फेक है। बोर्ड ने भी ऐसी अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की सलाह दी है।

  • Claim Review : बीएसईबी की एसटीईटी 2025 परीक्षा 24 नवंबर को होगी।
  • Claimed By : FB User- हिंदी प्राध्यापक पंकज वर्मा
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later