X
X

Fact Check: हरियाणा के बल्लभगढ़ मेट्रो स्टेशन पर बम मिलने का फर्जी दावा वायरल

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ मेट्रो स्टेशन के पास तीन संदिग्ध बैग मिले थे। जांच के बाद पता चला था कि एक युवक नशे की हालत में उन्हें वहां छोड़ गया था। बैग में बम मिलने का दावा गलत है।

Ballabhgarh Metro News, Ballabhgarh News, Ballabhgarh viral video, Haryana News, Ballabhgarh metro bomb rumor

नई दिल्‍ली (विश्‍वास न्‍यूज)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि फरीदाबाद के बल्लभगढ़ मेट्रो स्टेशन पर बम मिला है। वीडियो में सुरक्षाबल के जवान और कुछ अन्य लोगों को देखा जा सकता है।

विश्‍वास न्‍यूज की जांच में वायरल दावा फर्जी निकला। दरअसल, बल्लभगढ़ मेट्रो स्टेशन पर एक युवक नशे की हालत में तीन बैग भूल गया था। जब पुलिस जांच कर रही थी, तब युवक वापस आया और बैग लेकर चला गया। वहां बम मिलने का दावा गलत है।

क्या है वायरल पोस्ट?

इंस्टाग्राम यूजर sachin_prajapati_921 ने 19 नवंबर को वीडियो पोस्ट (आर्काइव लिंक) किया। उस पर लिखा है, बल्लभगढ़ मेट्रो स्टेशन पर बम मिला।

पड़ताल

वायरल दावे की जांच के लिए हमने कीवर्ड से इस बारे में गूगल पर सर्च किया। दैनिक जागरण के फरीदाबाद संस्करण में 20 नवंबर को छपी खबर के अनुसार, बल्लभगढ़ के राजा नाहर सिंह मेट्रो स्टेशन के परिसर में तीन लावारिस बैग मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी मिलने पर बम निरोधक, डॉग स्क्वॉड, सीआईएसएफ, मेट्रो थाना और थाना शहर पुलिस की टीम वहां पहुंची। जांच के दौरान बैगों को रखने वाला युवक वहां पहुंच गया। नशा ज्यादा होने पर वह बैग वहां रखकर सोने चला गया था। जांच के बाद मेट्रो थाना पुलिस ने उसे छोड़ दिया।

न्यूज 18 और अमर उजाला की वेबसाइट पर भी इस खबर को देखा जा सकता है। न्यूज 18 के मुताबिक, बैग में युवक के कपड़े मिले थे।

अमर उजाला में छपी खबर में लिखा है कि तीन संदिग्ध बैग बल्लभगढ़ मेट्रो स्टेशन के मुख्य गेट पर मिले थे।

इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए हमने फरीदाबाद में दैनिक जागरण के चीफ रिपोर्टर सुशील भाटिया से संपर्क किया। उन्होंने कहा कि एक युवक नशे में मेट्रो स्टेशन के पास तीन बैग छोड़ गया था। बम मिलने जैसी कोई घटना नहीं हुई है।

इसके बाद हमने वीडियो को चेक करने के लिए उसके कीफ्रेम निकालकर गूगल लेंस से सर्च किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली, इसलिए हम वायरल वीडियो की सटीक लोकेशन और जगह की पुष्टि नहीं करते हैं। हालांकि, इतना जरूर साफ है कि बल्लभगढ़ मेट्रो स्टेशन पर बम मिलने का दावा गलत है।

गौरतलब है कि दिल्ली में हुए धमाके के बाद सोशल मीडिया पर कुछ पैनिक क्रिएट करने वाली पोस्ट वायरल हुई हैं। विश्‍वास न्‍यूज ऐसी ही दो पोस्ट की पड़ताल कर उनकी सच्चाई सामने ला चुका है।

वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के 766 फॉलोअर्स हैं।

निष्कर्ष: फरीदाबाद के बल्लभगढ़ मेट्रो स्टेशन के पास तीन संदिग्ध बैग मिले थे। जांच के बाद पता चला था कि एक युवक नशे की हालत में उन्हें वहां छोड़ गया था। बैग में बम मिलने का दावा गलत है।

  • Claim Review : फरीदाबाद के बल्लभगढ़ मेट्रो स्टेशन पर बम मिला है।
  • Claimed By : Insta User- sachin_prajapati_921
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later