X
X

Fact Check : दिल्ली में BJP की जीत के बाद नहीं बढ़ा मेट्रो का किराया, Fake पोस्‍ट वायरल

विश्‍वास न्‍यूज ने विस्‍तार से इस पोस्‍ट की जांच की। पड़ताल में पता चला कि दिल्‍ली मेट्रो का किराया नहीं बढ़ाया गया है। दिल्‍ली मेट्रो की ओर से भी इसका खंडन किया गया है।

नई दिल्‍ली (Vishvas News)। दिल्‍ली में भाजपा की जीत के बाद अब सोशल मीडिया में एक मैसेज काफी वायरल हो रहा है। इसमें दावा किया जा रहा है कि दिल्‍ली में बीजेपी सरकार बनते ही दिल्ली मेट्रो का किराया 50% बढ़ गया है।

विश्‍वास न्‍यूज ने विस्‍तार से इस पोस्‍ट की जांच की। पड़ताल में पता चला कि दिल्‍ली मेट्रो का किराया नहीं बढ़ाया गया है। दिल्‍ली मेट्रो की ओर से भी इसका खंडन किया गया है। पड़ताल में वायरल पोस्‍ट फर्जी साबित हुई।

क्‍या हो रहा है वायरल

फेसबुक यूजर Vivek Yadav Agra ने 13 फरवरी को एक पोस्‍ट में दावा किया, “बीजेपी सरकार बनते ही भाजपा ने दिल्ली वासियों को दिया तोहफा दिल्ली- मेट्रो का किराया 50% बढा।”

वायरल पोस्‍ट के कंटेंट को यहां ज्‍यों का त्‍यों ही लिखा गया है। इसे सच मानकर कई यूजर्स वायरल कर रहे हैं। पोस्‍ट का आर्काइव वर्जन यहां देखें।

पड़ताल

विश्‍वास न्‍यूज ने पड़ताल की शुरुआत दिल्‍ली मेट्रो के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल की स्‍कैनिंग से की। डीएमआरसी के एक्‍स हैंडल पर 12 फरवरी को एक पोस्‍ट किया गया। इसमें बताया गया कि कुछ सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि दिल्ली मेट्रो के किराए में संशोधन किया गया है। दिल्ली मेट्रो के किराए को केवल एक स्वतंत्र किराया निर्धारण समिति द्वारा संशोधित किया जा सकता है, जिसे सरकार द्वारा नामित किया जाता है। वर्तमान में किसी किराया निर्धारण समिति के गठन का ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है।

गूगल ओपन सर्च के दौरान हमें जागरण डॉट कॉम पर एक खबर मिली। 13 फरवरी की इस खबर में बताया गया कि दिल्ली मेट्रो के किराये में 50 प्रतिशत वृद्धि की अफवाह पर दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने इसका खंडन किया है।

सर्च के दौरान हमें पता चला कि कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में मेट्रो का किराया बढ़ाया गया है। वहां अब मेट्रो से सफर करना महंगा पड़ेगा, क्योंकि बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (BMRCL) ने 9 फरवरी से मेट्रो का किराया 50 परसेंट तक बढ़ाने का फैसला किया है। यहां अब टिकट की अधिकतम कीमत 90 रुपये होगी, जो अब तक 60 रुपये थी। हालांकि, स्मार्ट कार्ड यूजर्स को किराए में 5 परसेंट तक छूट का लाभ मिलेगा।

विश्‍वास न्‍यूज ने जांच को आगे बढ़ाते हुए डीएमसआरसी के मुख्य कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल से संपर्क किया। उन्‍होंने बताया कि वायरल पोस्‍ट में किया गया दावा फेक है। इस तरह का कोई फैसला नहीं हुआ है।

पड़ताल के अंत में विवेक यादव नाम के यूजर की जांच की गई। पता चला कि यह यूपी के आगरा में रहता है। इसके फेसबुक पर 4.9 हजार फ्रेंड हैं।

निष्‍कर्ष : विश्‍वास न्‍यूज की पड़ताल में वायरल पोस्‍ट फेक साबित हुई। दिल्‍ली में भाजपा की जीत के बाद मेट्रो का किराया नहीं बढ़ाया गया है। इसका खंडन खुद दिल्‍ली मेट्रो की ओर से भी किया गया है।

  • Claim Review : बीजेपी सरकार बनते ही भाजपा ने दिल्ली वासियों को दिया तोहफा दिल्ली- मेट्रो का किराया 50% बढा।
  • Claimed By : FB User Vivek Yadav Agra
  • Fact Check : भ्रामक

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later