Fact check: महिला के साथ अश्लील डांस करते शख्स का वीडियो राजस्थान का नहीं है
विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि राजस्थान के ग्राम विकास अधिकारी के नाम से वायरल अश्लील डांस के वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। वायरल वीडियो का भारत से कोई संबंध नहीं है। असल में वायरल वीडियो पाकिस्तान का है और पुराना है, जिसे अब भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।
- By: Pragya Shukla
- Published: Feb 5, 2025 at 04:12 PM
- Updated: Feb 5, 2025 at 05:47 PM
नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ के एक सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य और टीचर का आपत्तिजनक वीडियो कुछ दिनों पहले काफी वायरल हुआ था, जिसके बाद उनको बर्खास्त कर दिया गया था। इससे घटना से जोड़ते हुए सोशल मीडिया पर महिला के साथ अश्लील डांस करते हुए एक शख्स का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि प्रधानाचार्य के बाद अब राजस्थान के ग्राम विकास अधिकारी विकास वीडियो सामने आया है।
विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है। वायरल वीडियो का भारत से कोई संबंध नहीं है। असल में वायरल वीडियो पाकिस्तान का है और पुराना है, जिसे अब भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।
क्या हो रहा है वायरल ?
फेसबुक यूजर ‘पत्रकार विकाश चौहान समाजसेवी’ ने 5 फरवरी 2025 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “राजस्थान के मास्टर के बाद आ गया नया फिल्म ग्राम विकास अधिकारी विकास का कार्य करते हुए …एक बार जरूर देखिए बहुत तेजी से वायरल वीडियो हो रहे हैं।”
पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल
वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया। लेकिन हमें दावे से जुड़ी कोई न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली।
वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने इनविड टूल का इस्तेमाल करते हुए इसके कई कीफ्रेम निकाले और गूगल रिवर्स इमेज की मदद से सर्च किया। हमने वायरल वीडियो अनिल नाम के एक शख्स के अकाउंट पर मिली। यूजर ने एक फरवरी 2025 को वायरल वीडियो के एक स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए इसे पाकिस्तान का बताया हुआ है।
प्राप्त जानकारी के आधार पर हमने गूगल पर कीवर्ड्स की मदद से सर्च करना शुरू किया। हमें वायरल वीडियो एक्सए वॉल्ग नामक एक यूट्यूब चैनल पर मिला। वीडियो को 18 नवंबर 2025 को शेयर किया गया था। चैनल को खंगालने पर हमने पाया कि यह चैनल पाकिस्तान से संचालित किया जाता है। इसके बाद ये साफ होता है कि वीडियो का भारत से कोई संबंध नहीं है और यह वीडियो पुराना है।
विश्वास न्यूज ने पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए दैनिक जागरण, जयपुर के वरिष्ठ संवाददाता नरेंद्र शर्मा से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि वायरल दावा गलत है। ऐसा कोई मामला यहां सामने नहीं आया है।
अंत में हमने वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर एक विचारधारा से जुड़ी पोस्ट को शेयर करता है। यूजर को पांच हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। यूजर ने प्रोफाइल पर खुद को उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया है।
निष्कर्ष : विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि राजस्थान के ग्राम विकास अधिकारी के नाम से वायरल अश्लील डांस के वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। वायरल वीडियो का भारत से कोई संबंध नहीं है। असल में वायरल वीडियो पाकिस्तान का है और पुराना है, जिसे अब भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।
- Claim Review : महिला के साथ अश्लील डांस करते राजस्थान के ग्राम विकास अधिकारी का वीडियो।
- Claimed By : FB User पत्रकार विकाश चौहान समाजसेवी
- Fact Check : झूठ
पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं
सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...












