X
X

Fact Check: गौतम गंभीर के नाराज होने का वीडियो पुराना, टी20 वर्ल्ड कप से संबंधित नहीं

ट्रोलिंग को लेकर गुस्साए गौतम गंभीर के वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा भ्रामक है। असल में वायरल वीडियो टी20 वर्ल्ड कप 2026 का नहीं, बल्कि दिसंबर 2025 का है। इस वीडियो में गौतम गंभीर टेस्ट सीरीज में दक्षिण अफ्रीका से मिली हार को लेकर बात कर रहे हैं।

  • By: Pragya Shukla
  • Published: Feb 26, 2026 at 03:07 PM
  • Updated: Feb 26, 2026 at 04:16 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत को दक्षिण अफ्रीका से मिली करारी हार के बाद टीम इंडिया को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है, “ऐसे भी लोगों ने चीजें बोलीं, जिनका क्रिकेट से कोई लेना-देना नहीं है। आईपीएल की एक ओनर ने भी लिखा, स्पिलिट कोचिंग के बारे में। तो ये हैरानी की बात है। लोगों को अपने डोमेन में रहना बहुत जरूरी है क्‍योंकि हम अगर किसी के डोमेन में नहीं जाते तो उन्हें भी हमारे डोमेन में आने का कोई राइट नहीं है।”। इस वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह बयान गौतम गंभीर ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका से मिली हार के बाद हुई ट्रोलिंग के बाद दिया है।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा भ्रामक है। असल में वायरल वीडियो टी20 वर्ल्ड कप का नहीं, बल्कि दिसंबर 2025 का है। वायरल वीडियो में गौतम गंभीर टेस्ट सीरीज में दक्षिण अफ्रीका से मिली हार को लेकर बात कर रहे हैं। पुराने वीडियो को भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

क्या हो रहा है वायरल?

इंस्टाग्राम यूजर ‘rns_news200’ ने 23 फरवरी 2026 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद टीम इंडिया के हेड कोच Gautam Gambhir ने भारतीय फैंस को कड़ी चेतावनी दी है। मैच के बाद सोशल मीडिया पर Suryakumar Yadav को जमकर ट्रोल किया गया, जिस पर गंभीर ने खुलकर प्रतिक्रिया दी। गंभीर ने कहा कि खिलाड़ियों को निशाना बनाना सही नहीं है और टीम को समर्थन मिलना चाहिए, खासकर मुश्किल समय में।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल 

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया। हमें वायरल वीडियो स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट ‘Vikrant Gupta’ के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर मिला। वीडियो को 7 दिसंबर 2025 को शेयर किया गया था। कैप्शन में मौजूद जानकारी के मुताबिक, गौतम गंभीर खुश नहीं थे।

पड़ताल के दौरान हमें दावे से जुड़ी एक रिपोर्ट दैनिक जागरण की वेबसाइट पर मिली। रिपोर्ट को 6 दिसंबर 2025 को प्रकाशित किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, “टेस्ट में मिली शर्मनाक हार के बाद भारतीय टीम ने आखिरकार वनडे सीरीज जीत फैंस को कुछ हद तक मुस्कुराने की वजह दे दी। वनडे सीरीज में 2-1 की यह जीत भारतीय फैंस को खुश होने का मौका जरूर देगी। हालांकि, सीरीज जीतने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में हेड कोच गौतम गंभीर नाराज दिखे। टेस्ट में मिली हार के बाद हुई आलोचना को लेकर सवाल पूछा गया। जवाब देते हुए गंभीर भड़क गए। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को कुछ नहीं पता है वो लोग अपनी हद से बाहर आकर कमेंट कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि लोग अपनी सीमा में रहें।”

इस वीडियो का लंबा वर्जन हमें ‘बीसीसीआई’ की आधिकारिक वेबसाइट पर भी मिला। वीडियो को 6 दिसंबर 2025 को शेयर किया गया था। वीडियो में देखा जा सकता है कि गौतम गंभीर साउथ अफ्रीका से टेस्ट में मिली हार के बारे में बात कर रहे हैं। वायरल वीडियो वाले हिस्से को 1 मिनट 58 सेकंड से देखा जा सकता है।

‘एनडीटीवी’ की वेबसाइट पर 23 फरवरी 2026 को प्रकाशित खबर के अनुसार, “दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत को 76 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा। इससे टीम इंडिया के सेमीफाइनल की उम्मीदों को करारा झटका लगा है। लीग स्टेज में अजेय रही टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप में लगातार 12 जीत के बाद पहली हार मिली है और इस हार से उसके अगले राउंड में पहुंचने की संभावनाएं कम हो गई हैं। हालांकि, टीम इंडिया रेस से बाहर नहीं हुई है और वह अभी भी अपने बचे बाकी के दो मैच जीतकर सेमीफाइनल तक रास्ता तय कर सकती है। लेकिन इस दौरान चीजें रन रेट पर आकर निर्भर करेंगी।”

अधिक जानकारी के लिए हमने स्पोर्ट्स एनालिस्ट, जर्नलिस्ट और कमेंटेटर सैयद हुसैन से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि वायरल दावा भ्रामक है। गौतम गंभीर का वायरल वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं, बल्कि पुराना है।  

अंत में हमने वीडियो को भ्रामक दावे के साथ शेयर करने वाले इंस्टाग्राम यूजर को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर को 60 हजार लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि ट्रोलिंग को लेकर गुस्साए गौतम गंभीर के वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा भ्रामक है। असल में वायरल वीडियो टी20 वर्ल्ड कप 2026 का नहीं, बल्कि दिसंबर 2025 का है। इस वीडियो में गौतम गंभीर टेस्ट सीरीज में दक्षिण अफ्रीका से मिली हार को लेकर बात कर रहे हैं। पुराने वीडियो को भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

  • Claim Review : दक्षिण अफ्रीका से मिली हार के बाद ट्रोलर्स पर भड़के गौतम गंभीर।
  • Claimed By : Inst User rns_news200
  • Fact Check : भ्रामक

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later