X
X

Fact Check : चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ऑस्ट्रेलिया के बाहर होने पर रोहित शर्मा का पुराना बयान वायरल

रोहित शर्मा के नाम से वायरल बयान को लेकर किया जा रहा दावा भ्रामक है। रोहित शर्मा का वायरल बयान हाल-फिलहाल नहीं, बल्कि करीब एक साल पुराना है। टी20 वर्ल्ड कप 2024 से ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के बाहर होने के बाद उन्होंने यह बयान दिया था, जिसे अब चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से जोड़कर शेयर किया जा रहा है। 

  • By: Pragya Shukla
  • Published: Mar 6, 2025 at 11:00 AM
  • Updated: Mar 6, 2025 at 11:06 AM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में अपनी जगह बना ली है। इसके बाद से ही भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा का एक बयान तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि सेमीफाइनल जीतने के बाद रोहित ने प्रेस कांफ्रेंस में मजाकिया अंदाज में कहा कि कि अब इस प्रतियोगिता में कोई ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम नहीं है।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल बयान भ्रामक है। रोहित शर्मा का वायरल बयान हाल-फिलहाल नहीं, बल्कि करीब एक साल पुराना है। टी20 वर्ल्ड कप 2024 से ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के बाहर होने के बाद उन्होंने यह बयान दिया था, जिसे अब चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से जोड़कर शेयर किया जा रहा है। 

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक यूजर स्पोर्ट्स ओनली ने 5 मार्च 2025 को वायरल पोस्ट को शेयर किया है। पोस्ट पर अंग्रेजी में लिखा है सवाल, “आप ऑस्ट्रेलियाई टीम से जीत के बाद क्या सीख आप अपने साथ लेकर जाएंगे । जवाब – अब इस प्रतियोगिता में कोई ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम नहीं है।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

फेसबुक यूजर ANB National ने 5 मार्च 2025 को वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “अब इस प्रतियोगिता में कोई ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम नहीं है रोहित शर्मा ने मजाकिया अंदाज में एक सवाल के जवाब में कहा।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल 

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया। हमें दावे से जुड़ी एक रिपोर्ट टाइम्स नाउ न्यूज की आधिकारिक वेबसाइट पर मिली। रिपोर्ट को 27 जून 2024 को प्रकाशित किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, टी20 वर्ल्ड कप 2024 से ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के बाहर होने के बाद उन्होंने यह बयान दिया था।

प्राप्त जानकारी के आधार पर हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया। हमें वायरल बयान से जुड़ा वीडियो आईसीसी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मिला। वीडियो को 27 जून 2024 को शेयर किया गया था। मौजूद जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो टी20 वर्ल्ड कप 2024 के दौरान का है और उन्होंने यह बयान ऑस्ट्रेलियाई टीम के टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद दिया था।

https://www.youtube.com/shorts/bGt6tUG26mo

अधिक जानकारी के लिए हमने इस विषय में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और कमेंटेटर सैयद हुसैन से बात की। उन्होंने हमें बताया कि वायरल बयान करीब एक साल पुराना है और टी20 वर्ल्ड कप 2024 के दौरान का है।

अंत में हमने पोस्ट को भ्रामक दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर को एक मिलियन लोग फॉलो करते हैं। प्रोफाइल पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, पेज को पंजाब से संचालित किया जाता है।

निष्कर्ष : विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि रोहित शर्मा के नाम से वायरल बयान को लेकर किया जा रहा दावा भ्रामक है। रोहित शर्मा का वायरल बयान हाल-फिलहाल नहीं, बल्कि करीब एक साल पुराना है। टी20 वर्ल्ड कप 2024 से ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के बाहर होने के बाद उन्होंने यह बयान दिया था, जिसे अब  चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से जोड़कर शेयर किया जा रहा है। 

  • Claim Review : रोहित शर्मा ने कहा अब इस प्रतियोगिता में कोई ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम नहीं है।
  • Claimed By : FB User SportsOnly
  • Fact Check : भ्रामक

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later