Fact Check : रिंकू सिंह और प्रिया सरोज के नाम से वायरल यह तस्वीर एडिटेड है
रिंकू सिंह और प्रिया सरोज के नाम से वायरल हो रही यह तस्वीर एडिटेड है। असली तस्वीर में क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव और उनकी पत्नी देविशा हैं।
- By: Pallavi Mishra
- Published: Jul 22, 2025 at 02:33 PM
नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की सगाई 8 जून 2025 को लखनऊ में हुई। इनकी शादी की तारीख की अटकलों के बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें कथित तौर से इन दोनों को देखा जा सकता है। तस्वीर को असली समझ कई लोग शेयर कर रहे हैं।
विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में पाया कि रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की यह तस्वीर एडिटेड है। असली तस्वीर में क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव और उनकी पत्नी हैं ।
क्या है वायरल पोस्ट में ?
फेसबुक यूजर Raju Paswan ने (आर्काइव लिंक) 19 जुलाई 2025 को इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा, “रिंकू सिंह अपनी पत्नी प्रिया सरोज के साथ लंदन में मस्ती करते हुए प्यारा सा तस्वीर ”

पड़ताल
पड़ताल शुरू करते हुए हमने सबसे पहले इस तस्वीर को गौर से देखा। तस्वीर में दोनों रिंकू सिंह और प्रिया सरोज के चहरे और शरीर के बाकी अंगों के रंग में अंतर साफ़ दिख रहा था। हमें शक हुआ कि यह तस्वीर एडिटेड हो सकती है।
पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने इस तस्वीर को गूगल लेंस की मदद से रिवर्स इमेज सर्च किया। हमें यह तस्वीर क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव की पत्नी देविशा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 14 अक्टूबर 2020 को अपलोड मिली। इस तस्वीर में सूर्यकुमार यादव और उनकी पत्नी देविशा को देखा जा सकता है।

इसी इंस्टाग्राम के रील में इन्हीं कपड़ों में सूर्यकुमार यादव और उनकी पत्नी देविशा की और भी कई तस्वीरें थीं।

हमने यह तस्वीर एडिटर और डिज़ाइन विशेषज्ञ अरुण कुमार के साथ भी शेयर की। उन्होंने बताया, “यह तस्वीर एडिटेड है। चहरे और शरीर के रंग में अंतर के अलावा एक और साइन है, जिससे साफ़ पता चलता है कि यह तस्वीर एडिटेड है। यदि आप फोटो को ज़ूम करेंगे, तो रिंकू सिंह के सर के आस-पास के किनारे आपको ब्लर नजर आएंगे।”
रिंकू सिंह और प्रिया सरोज को लेकर किए गए बाकी फैक्ट चेक यहां पढ़े जा सकते हैं।
अंत में हमने वीडियो को शेयर करने वाले यूजर की प्रोफाइल को स्कैन किया। यूजर Raju Paswan को 5 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।
निष्कर्ष: रिंकू सिंह और प्रिया सरोज के नाम से वायरल हो रही यह तस्वीर एडिटेड है। असली तस्वीर में क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव और उनकी पत्नी देविशा हैं।
- Claim Review : रिंकू सिंह प्रिया सरोज के साथ लंदन में
- Claimed By : FB User Raju Paswan
- Fact Check : झूठ
पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं
सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...












