X
X

Fact Check: अर्शदीप सिंह को आपत्तिजनक शब्द बोलते व्यक्ति का पुराना वीडियो भ्रामक दावे से वायरल

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि अर्शदीप सिंह का वायरल वीडियो पुराना है। यह वीडियो एशिया कप 2022 का है, जब  मैच के बाद अर्शदीप बस में चढ़ रहे थे, उसी समय एक व्यक्ति ने उन्हें ‘गद्दार’ और अन्य अपशब्द कहे थे। उसी वीडियो को अब हालिया बताकर एशिया कप 2025 के बाद का बताकर भ्रामक दावे से शेयर किया जा रहा है। वीडियो का हाल-फिलहाल से कोई संबंध नहीं है। 

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। भारत के एशिया कप जीतने के बाद से ही सोशल मीडिया पर कई दावे वायरल हो रहे हैं। ऐसे ही एक वीडियो, जिसमें एक व्यक्ति को भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को आपत्तिजनक शब्द बोलते हुए सुना जा सकता है। अब कुछ यूजर्स इस वीडियो को एशिया कप 2025 से जोड़कर शेयर कर रहे हैं। दावा किया जा रहा है, मैच हारने के बाद पाकिस्तान फैन ने अर्शदीप सिंह को अपशब्द कहे हैं।

विश्वास न्यूज ने जांच में वायरल दावे को भ्रामक पाया। असल में यह वीडियो साल 2022 का है, जब दुबई में भारत बनाम श्रीलंका एशिया कप सुपर 4 मैच के बाद एक फैन ने अर्शदीप सिंह को अपशब्द कहे थे। उसी समय स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट विमल कुमार उस व्यक्ति से भीड़ गए और उसे जमकर लताड़ लगाई थी। उसी वीडियो को अब हालिया बताकर भ्रामक दावे से शेयर किया जा रहा है। वीडियो का हाल-फिलहाल से कोई संबंध नहीं है।

क्या है वायरल ?

इंस्टाग्राम यूजर kapilreactz ने 1 अक्टूबर 2025 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है,”Pakistani Fan ने Arshdeep को दी गाली, देखिए आगे क्या हुआ  #ArshdeepSingh #IndiaVsPakistan #AsiaCup2025 #CricketControversy #CricketFans #Arshdeep #PakistanFan #CricketDrama #IndVsPak2025 “

वीडियो के ऊपर लिखा हुआ है: पाकिस्तानी फैन ने जब अर्शदीप को दी गाली। सीनियर जर्नलिस्ट विमल कुमार ने ली उस फैन की क्लास, मांगी माफ़ी। इसे वायरल करके औक़ात दिखा दो।

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस वीडियो को हालिया बताकर शेयर किया है। पोस्ट का आर्काइव लिंक यहां देखें।

पड़ताल

वायरल दावे की पड़ताल के लिए हमने संबंधित कीवर्ड से गूगल पर सर्च किया। हमें वीडियो से जुड़ी रिपोर्ट हिंदुस्तान टाइम्स के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मिली। 8 सितंबर 2022 को अपलोड वीडियो में बताया गया,यह वीडियो भारत बनाम श्रीलंका एशिया कप सुपर 4 मैच के बाद का है। जब अर्शदीप बस में चढ़ रहे थे, तभी वहां मौजूद एक व्यक्ति ने उन्हें गालियाँ दीं थी। उस दौरान वहां मौजूद पत्रकार क्रिकेटरों के बचाव में आगे आए और उस व्यक्ति से भिड़ गए थे।”

हमें वीडियो से जुड़ी खबर नवभारत टाइम्स की एक खबर में मिली। खबर को 7 सितंबर 2022 को प्रकाशित किया गया है। खबर में बताया गया,”श्रीलंका के खिलाफ मैच के बाद जब भारतीय खिलाड़ी दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के एग्जिट गेट से बस में चढ़ रहे थे। उसी समय अर्शदीप सिंह को आते देख एक व्यक्ति ने उन्हें बुरा-भला कहना शुरू कर दिया था। उसी समय वहां मौजूद वरिष्ठ पत्रकार ने उस व्यक्ति को सबके सामने लताड़ लगाई। जिसके बाद सिक्योरिटी ने उस व्यक्ति को वहां से जाने को कहा।”

इस वीडियो को दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने अपने एक्स हैंडल पर शेयर किया था। वीडियो को 7 सितंबर 2022 को शेयर किया गया था।

वायरल वीडियो से जुड़ी अन्य खबरें यहां पढ़ें।

हमने वीडियो को लेकर हमने दैनिक जागरण के स्पोर्ट्स एडिटर अभिषेक त्रिपाठी से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि वीडियो पुराना है। हाल में ऐसी कोई घटना नहीं हुई है।

एशिया कप 2025 से जोड़कर सोशल मीडिया पर कई अन्य दावे भी वायरल किए गए हैं। जिनकी फैक्ट चेक रिपोर्ट को विश्वास न्यूज की वेबसाइट पर पढ़ा जा सकता है।

अंत में हमने वीडियो को शेयर करने वाले यूजर को स्कैन किया। पता चला कि यूजर को 1 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि अर्शदीप सिंह का वायरल वीडियो पुराना है। यह वीडियो एशिया कप 2022 का है, जब  मैच के बाद अर्शदीप बस में चढ़ रहे थे, उसी समय एक व्यक्ति ने उन्हें ‘गद्दार’ और अन्य अपशब्द कहे थे। उसी वीडियो को अब हालिया बताकर एशिया कप 2025 के बाद का बताकर भ्रामक दावे से शेयर किया जा रहा है। वीडियो का हाल-फिलहाल से कोई संबंध नहीं है। 

  • Claim Review : मैच हारने के बाद पाकिस्तान फैन ने अर्शदीप सिंह को अपशब्द कहे।
  • Claimed By : इंस्टाग्राम यूजर- kapilreactz
  • Fact Check : भ्रामक

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later