X
X

Fact Check : 10 रुपए के सिक्के नहीं हो रहे हैं बंद, फर्जी है वायरल पोस्‍ट

विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल पोस्ट की विस्‍तार से जांच की। दावा फर्जी निकला। 10 रुपए के सभी सिक्‍के मान्‍य हैं और चलन में हैं।

नई दिल्ली (Vishvas News)। सोशल मीडिया पर अक्‍सर भारतीय करंसी को लेकर अफवाह उड़ती रहती हैं। कभी दावा जाता है कि पांच सौ का नया नोट बंद होने वाला है तो कभी 10 हजार रुपए के सिक्‍के जारी होने की फर्जी खबर उड़ा दी जाती है।

अब सोशल मीडिया पर एक पोस्ट को वायरल करते हुए दावा किया जा रहा है कि 10 का सिक्‍का बंद होने वाला है। इसके साथ 100 रुपए के नोट को बंद करने की भी बात इसमें लिखी गई है।

विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल पोस्ट की विस्‍तार से जांच की। दावा फर्जी निकला। 10 रुपए के सभी सिक्‍के मान्‍य हैं और चलन में हैं।

क्या हो रहा है वायरल

edit_shayar_boy नाम के एक इंस्‍टाग्राम हैंडल ने 5 जून को एक पोस्‍ट करते हुए कैप्‍शन में लिखा कि आज रात 12 बजे 100 रूपए का नोट बंद हो जाएगा। जबकि जो मल्‍टी मीडिया पोस्‍ट किया गया, उसके ऊपर 10 के एक सिकके का इस्‍तेमाल करते हुए लिखा गया, “आज रात 12 बजे से 10 रुपए का कॉइन बंद हो जाएगा। जल्‍दी से अपने दोस्‍तों को शेयर करें।”

वायरल पोस्‍ट के कंटेंट को यहां ज्‍यों का त्‍यों ही लिखा गया है। इसे सच मानकर कई यूजर्स शेयर कर रहे हैं। पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल

विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल पोस्‍ट में किए जा रहे 10 रुपए के सिक्‍के बंद होने के दावे की जांच के लिए सबसे पहले गूगल ओपन सर्च टूल का इस्‍तेमाल किया। यहां हमें एक भी ऐसी खबर नहीं मिली, जो अस बात की पुष्टि कर सके कि 10 का सिक्‍का बंद होने वाला है। हमें जरूर ऐसी खबरें मिलीं, जिसमें रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से 10 के सभी सिक्‍कों को वैध बताया गया।

24 मार्च 2025 की एक खबर में बताया गया कि आरबीआई ने एक बार फिर से स्‍पष्‍ट किया है कि सरकार और आरबीआई दवाारा जारी किए गए सभी सिक्‍के वैध कानूनी मुद्रा बने रहेंगे। और उन्‍हें लेन-देन के लिए स्‍वीकार किया जाना चाहिए।

इसी तरह सात अगस्‍त 2024 की द हिंदू की खबर में भी 10 के सभी सिक्‍कों को वैध बताया गया। खबर में बताया गया कि भारतीय रिजर्व बैंक ने स्पष्ट किया है कि ₹10 के सिक्के, चाहे वे किसी भी डिज़ाइन के हों, वैध मुद्रा हैं और उन्हें बिना किसी हिचकिचाहट के लेन-देन के लिए स्वीकार किया जा सकता है। RBI ने दोहराया कि सभी बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में लेन-देन और विनिमय के लिए इन सिक्कों को स्वीकार करना चाहिए।

आरबीआई की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, सिक्कों की ढलाई सिक्योरिटी प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसपीएमसीआईएल) के चार टकसालों में होती है, जो मुंबई, हैदराबाद, कोलकाता और नोएडा में स्थित है। इसके बाद इन सिक्कों को आरबीआई की तरफ से जारी किया जाता है।

विश्‍वास न्‍यूज ने जांच को आगे बढ़ाते हुए आरबीआई के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 14440 पर संपर्क किया। यहां साफतौर पर जानकारी देते हुए बताया गया कि 10 रुपये के सभी सिक्‍के मान्‍य हैं।

जांच के अं‍तिम चरण में 100 रुपए के नए नोट बंद होने के दावे की भी जांच की गई। यह दावा पहले भी वायरल हो चुका है। 23 सितंबर 2024 को इसे लेकर हमने विस्‍तार से पड़ताल की थी। उस पड़ताल को यहां पढ़ा जा सकता है।

विश्‍वास न्‍यूज ने आरबीआई प्रवक्ता से भी संपर्क किया। उन्होंने भी वायरल दावे को फर्जी बताया।

अंत में हमने वायरल दावे को शेयर करने वाले यूजर के इंस्टाग्राम अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर को 30 हजार से अधिक लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष : विश्‍वास न्‍यूज की पड़ताल में वायरल पोस्‍ट फर्जी साबित हुई। 10 रुपए का सिक्‍का बंद नहीं हो रहा है। इसी तरह 100 रुपए का नोट भी बंद नहीं हो रहा है। दोनों ही दावे फर्जी हैं।

  • Claim Review : 10 का सिक्‍का बंद हो रहा है
  • Claimed By : IG Handel
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later