X
X

Fact Check: चीन में आई बाढ़ का पुराना वीडियो मुंबई के नाम से किया जा रहा है वायरल

विश्वास न्यूज ने जांच में पाया कि मुंबई में बाढ़ का बताकर शेयर किया जा रहा दावा गलत है। असल में अलग-अलग समय के वीडियो को अब कुछ यूजर्स मुंबई का बताकर गलत दावे से शेयर कर रहे हैं। इस वीडियो का भारत या मुंबई से कोई संबंध नहीं है।

  • By: Jyoti Kumari
  • Published: Jun 24, 2025 at 04:57 PM
  • Updated: Aug 22, 2025 at 06:32 PM

नई दिल्‍ली (विश्‍वास न्‍यूज)। देश के कई राज्यों में भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इस बीच विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें अलग-अलग वीडियो मौजूद है। पहले वीडियो में बिल्डिंग के सामने पानी भरा हुआ नजर आ रहा है। दूसरे वीडियो में गाड़ियों को पानी में तैरते और कुछ लोगों को गाड़ियों के ऊपर बैठे देखा जा सकता है। तीसरे और चौथे वीडियो में गाड़ियों को पानी में बहते हुए देखा जा सकता है। अब कुछ यूजर्स इस वीडियो को शेयर कर दावा कर रहे हैं कि यह वीडियो मुंबई का हालिया वीडियो है।

विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में इस दावे को गलत पाया। वायरल हो रहा वीडियो मुंबई का नहीं, बल्कि चीन का है, जिसे मुंबई का बताकर गलत दावे से शेयर किया जा रहा है। वीडियो को मुंबई के नाम से फर्जी दावे से शेयर किया जा रहा है।

क्या है वायरल पोस्ट में ?

फेसबुक यूजर Sunil Kumar Paswan ने 22 जून 2025 को वायरल वीडियो को शेयर कर लिखा है,”मुंबई से आज का लाइव वीडियो 22/06/2025 “

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस वीडियो को मुंबई के नाम से शेयर किया है। पोस्ट का आर्काइव लिंक यहां देखें।

पड़ताल

वायरल वीडियो की पड़ताल के लिए हमने वीडियो को अलग-अलग करके सर्च किया।

पहला वीडियो : हमने वीडियो का स्क्रीनशॉट निकाला और गूगल लेंस के जरिए सर्च किया। हमें वीडियो Unstoppable Weather नाम के एक्स हैंडल पर मिला। वीडियो को 7 सितंबर 2023 को शेयर किया गया है। दी गई जानकारी के अनुसार, वीडियो चीन के गुआंग्डोंग प्रांत के मेइझोउ शहर का है।

वायरल वीडियो कई अन्य जगह साल 2023 और 2024 में अपलोड किया हुआ मिला। वीडियो चीन का बताया गया है।

दूसरा वीडियो :  हमने वीडियो के स्क्रीनशॉट को गूगल लेंस के द्वारा सर्च किया। हमें Project Earth नाम के यूट्यूब चैनल पर वीडियो मिला। 21 जुलाई 2021 को अपलोड वीडियो में वायरल वीडियो के दृश्य को 27 सेकंड से देखा जा सकता है। इस वीडियो को चीन के मध्य हेनान प्रांत की राजधानी झेंग्झौ का बताया गया है।

वायरल वीडियो से जुड़ी खबर arabiaweather.com की वेबसाइट पर भी मिली। 21 जुलाई 2021 को प्रकाशित खबर में बताया गया, यह चीन के हेनान प्रांत में भारी बारिश और बाढ़ का दृश्य है।

वीडियो से जुड़ी अन्य खबरें यहां पढ़ें।

तीसरा वीडियो : वीडियो के स्क्रीनशॉट को यांडेक्स टूल के जरिए सर्च किया। हमें वीडियो से जुड़ी खबर milatgazetesi.com की वेबसाइट पर मिली। खबर को 7 सितंबर 2024 को प्रकाशित किया गया है। खबर के मुताबिक,चीन में तूफ़ान यागी के कारण पेड़ और कारें बहते हुए दिखी।  यहां तक कि  लोग भी तेज हवाओं में उड़ते हुए नजर आए।”

वीडियो को Geól. Sergio Almazán ने अपने वेरिफाइड एक्स हैंडल पर शेयर किया था। 7 सितंबर 2024 को किये गए पोस्ट में कई अन्य वीडियो भी मौजूद हैं। वीडियो को चीन में आए तूफ़ान यागी का बताया गया है।

https://twitter.com/chematierra/status/1832167239790797247

वीडियो से जुड़ी अन्य खबरें यहां पढ़ें।

सर्च के दौरान हमें चौथा वीडियो नहीं मिला। हमने इनविड टूल की मदद से वीडियो के स्क्रीनशॉट निकाले। कार की नंबर प्लेट पर लिखे नंबर देखने से पता लगता है कि यह वीडियो कहीं और का है। इसमें में मंडारिन भाषा में लिखा हुआ है। हालांकि, हम स्वतंत्र रूप से वीडियो के स्थान और तारीख की पुष्टि नहीं करते हैं।

हमने वीडियो को मुंबई के स्थानीय पत्रकार वरुण सिंह को भेजा। उन्होंने बताया कि वीडियो मुंबई का नहीं है। अगर यह वीडियो मुंबई का होता, तोइससे जुड़ी खबर इंडियन मीडिया संस्थान में जरूर होती। पर यह वीडियो यहां का नहीं है। लोग कहीं और के वीडियो को मुंबई का बताकर शेयर कर रहे हैं।

अंत में हमने वीडियो को शेयर करने वाले यूजर को स्कैन किया। यूजर को 1 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। यूजर ने स्वयं को दरभंगा का रहने वाला बताया है।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने जांच में पाया कि मुंबई में बाढ़ का बताकर शेयर किया जा रहा दावा गलत है। असल में अलग-अलग समय के वीडियो को अब कुछ यूजर्स मुंबई का बताकर गलत दावे से शेयर कर रहे हैं। इस वीडियो का भारत या मुंबई से कोई संबंध नहीं है।

  • Claim Review : यह वीडियो मुंबई का वीडियो है।
  • Claimed By : फेसबुक यूजर -Sunil Kumar Paswan
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later