Fact Check : दिल्ली के मॉडल टाउन में हुई पुरानी मारपीट की घटना को हालिया समझ शेयर कर रहे हैं लोग
विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि दिल्ली के मॉडल टाउन में फुटपाथ पर सो रहे शख्स पर हमला करने का वायरल वीडियो हालिया नहीं है। यह घटना अक्टूबर 2024 की है और इस मामले में पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की थी। वायरल पोस्ट भ्रामक है।
- By: Pallavi Mishra
- Published: Jun 5, 2025 at 01:06 AM
- Updated: Jul 2, 2025 at 11:06 AM
नई दिल्ली (Vishvas News)। सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें फुटपाथ पर सो रहे शख्स पर एक युवक को डंडे से ताबड़तोड़ हमला करते देखा जा सकता है। वीडियो को दिल्ली के मॉडल टाउन का बताया जा रहा है। वीडियो को कई लोग हालिया समझ शेयर कर रहे हैं।
विश्वास न्यूज ने वायरल पोस्ट की जांच की। दावा भ्रामक साबित हुआ। दरअसल यह घटना अक्टूबर 2024 की है और इस मामले में उचित पुलिस कार्रवाई की जा चुकी है।
क्या हो रहा है वायरल
फेसबुक यूजर UP KA Choda ने 2 जून को एक वीडियो पोस्ट करते हुए दावा किया, “दिल्ली के मॉडल टाउन में दिनदहाड़े हिंसा.!!।”
पोस्ट का आर्काइव वर्जन यहां देखें।
पड़ताल
विश्वास न्यूज ने वायरल वीडियो के बारे में जानने के लिए सबसे पहले इसके कई कीफ्रेम्स निकाले। फिर इन्हें गूगल लेंस टूल के जरिए सर्च किया। हमें न्यूज़ पोर्टल NDTV की 6 अक्टूबर 2024 की एक खबर में बिग इमेज में इस वीडियो का स्क्रीनशॉट मिला। खबर के अनुसार, उत्तरी पश्चिमी दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में एक युवक ने फुटपाथ पर सो रहे शख्स पर लाठी से बेरहमी से हमला कर दिया। आर्यन नाम के हमलावर ने पिछले दिन हुए झगड़े का बदला लेने के लिए रामफल (पीड़ित) पर हमला किया था। रामफल ने आर्यन को खुले में पेशाब करने से रोका था। आर्यन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन जमानती धाराओं के चलते उसे जमानत मिल गई।

इस घटना को लेकर हमें एक खबर न्यूज़ पोर्टल इंडिया टीवी न्यूज़ पर भी मिली। 6 अक्टूबर 2024 को पब्लिश खबर में भी बताया गया कि घटना मॉडल टाउन की थी और इस मामले में कार्रवाई की जा चुकी है।

इस मामले में हमने एनडीटीवी के लिए इस खबर को कवर करने वाले पत्रकार मुकेश सिंह से भी बात की, जिन्होंने कन्फर्म किया कि यह घटना अक्टूबर 2024 की थी और इस मामले में पुलिस कार्रवाई हुई थी।
जांच के अंत में हमने भ्रामक पोस्ट शेयर करने वाले यूजर की जांच की । यूजर UP KA Choda के फेसबुक पर करीब 17000 फॉलोअर्स हैं।
निष्कर्ष: विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि दिल्ली के मॉडल टाउन में फुटपाथ पर सो रहे शख्स पर हमला करने का वायरल वीडियो हालिया नहीं है। यह घटना अक्टूबर 2024 की है और इस मामले में पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की थी। वायरल पोस्ट भ्रामक है।
- Claim Review : दिल्ली के मॉडल टाउन में दिनदहाड़े हिंसा
- Claimed By : Facebook user UP KA Choda
- Fact Check : भ्रामक
पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं
सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...












