Fact Check: ‘पठान’ मूवी को लेकर वायरल हो रहा शाहरुख खान की अपील वाला मैसेज फर्जी है
शाहरुख खान की मूवी 'पठान' का पहला टीजर रिलीज हो चुका है। फिल्म 25 जनवरी 2023 को रिलीज होगी। शाहरुख ने इस बारे में अपने सोशल मीडिया हैंडल से भी जानकारी दी है। उन्होंने कभी यह नहीं कहा कि अगर उनकी मूवी फ्लॉप हो जाती है तो उनका घर बिक जाएगा। वायरल मैसेज फर्जी है।
- By Vishvas News
- Updated: March 22, 2022

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। The Kashmir Files मूवी के बढ़ते कलेक्शन के साथ ही सोशल मीडिया पर शाहरुख खान की मूवी ‘पठान’ को लेकर एक मैसेज वायरल हो रहा है। इसमें दावा किया जा रहा है, शाहरुख खान ने कहा है कि अगर उनकी मूवी ‘पठान’ फ्लॉप हो जाती है तो उनका घर बिक जाएगा। विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है। इस तरह का कोई भी बयान शाहरुख खान ने नहीं दिया है।
क्या है वायरल पोस्ट में
फेसबुक यूजर Janhavi Ghanti ने 21 मार्च 2022 को एक ग्राफिक्स शेयर किया है। इस पर पठान मूवी के पोस्टर के साथ में लिखा है, दोस्तों शाहरुख ने कहा है अगर पठान फ्लॉप हुई तो मेरा घर बिक जाएगा तो आइए सब मिलकर शाहरुख खान का घर बिकवा आते हैं
पठान फिल्म देखने जाएगा वो हिंदू का बच्चा नहीं
(कंटेंट को ज्यों का त्यों लिखा गया है)
फेसबुक पर कई अन्य यूजर्स भी इससे मिलता-जुलता दावा किया है।

पड़ताल
वायरल दावे की पड़ताल के लिए हमने सबसे पहले कीवर्ड से इसको सर्च किया। इसमें हमें कोई भी ऐसी खबर नहीं मिली, जो इस दावे की पुष्टि करे। हमने ट्विटर एडवांस सर्च की मदद से भी शाहरुख खान के ट्विटर हैंडल पर इस तरह के बयान को तलाश किया, लेकिन कुछ नहीं मिला। ट्विटर पर 2 मार्च 2022 को उन्होंने पठान मूवी का ट्रेलर पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने 25 जनवरी 2023 को फिल्म के रिलीज का ऐलान भी किया है।
शाहरुख के फेसबुक अकाउंट पर भी ऐसी कोई पोस्ट नहीं मिली।
2 मार्च को jagran में छपी खबर के मुताबिक, शाहरुख खान पठान बनकर एक बार फिर से बड़े पर्दे पर छाने को तैयार हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसे शाहरुख ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया है। मूवी में शाहरुख खान के अलावा जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण भी हैं। फिल्म 25 जनवरी साल 2023 को रिलीज होगी।
इस बारे में हमने मुंबई में दैनिक जागरण की रिपोर्टर स्मिता श्रीवास्तव से बात की। उन्होंने कहा, शाहरुख खान ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। वह इस समय पठान मूवी की शूटिंग के लिए देश से बाहर गए हुए हैं। इसकी और पुष्टि के लिए स्मिता ने शाहरुख खान की टीम से संपर्क किया। शाहरुख की टीम ने भी इसे फर्जी बताया।
इस तरह का दावा करती हुई पोस्ट 2020 में भी वायरल हो चुकी है। उस समय भी विश्वास न्यूज ने इसकी पड़ताल की थी। पूरी रिपोर्ट को यहां पढ़ा जा सकता है।
निष्कर्ष: शाहरुख खान की मूवी ‘पठान’ का पहला टीजर रिलीज हो चुका है। फिल्म 25 जनवरी 2023 को रिलीज होगी। शाहरुख ने इस बारे में अपने सोशल मीडिया हैंडल से भी जानकारी दी है। उन्होंने कभी यह नहीं कहा कि अगर उनकी मूवी फ्लॉप हो जाती है तो उनका घर बिक जाएगा। वायरल मैसेज फर्जी है।
- Claim Review : शाहरुख खान ने कहा है कि अगर उनकी मूवी 'पठान' फ्लॉप हो जाती है तो उनका घर बिक जाएगा।
- Claimed By : FB User- Janhavi Ghanti
- Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं
सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
-
वॅाट्सऐप नंबर 9205270923
-
टेलीग्राम नंबर 9205270923
-